देश की 6 मेट्रो सिटी हॉटस्पॉट घोषित

नई दिल्ली। देश के 170 जिलों को कोरोना से प्रभावित हॉटस्पॉट (रेड जोन) घोषित किया गया है। इनमें 6 मेट्रो सिटी- दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद भी शामिल हैं। तमिलनाडु के सबसे ज्यादा 22 जिलों को इस लिस्ट में रखा गया है। महाराष्ट्र, राजस्थान और आंध्र प्रदेश अपने-अपने 11 जिलों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, दिल्ली के सभी 9 जिले हॉटस्पॉट शहरों में शामिल किए गए हैं। मध्यप्रदेश और गुजरात के 5-5 जिले भी हॉटस्पॉट की श्रेणी में हैं।

वहीं, 207 जिलों को नॉन हॉटस्पॉट (व्हाइट जोन) और 359 को ग्रीन जोन में रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हॉटस्पॉट या रेड जोन ऐसे जिले या शहर हैं, जहां पर देश या राज्य के 80 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ ही ऐसे स्थान जहां पर संक्रमण का स्तर अधिक है और 4 दिन से कम समय में केस दोगुना हो रहे हैं, उन्हें भी हॉटस्पॉट माना जाएगा। वहीं, ग्रीन जोन वो इलाके हैं, जहां 28 दिन से संक्रमण का कोई केस नहीं मिला है। देश के 207 ऐसे भी जिले हैं, जहां संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है। इन जिलों पर मंत्रालय और डॉक्टरों की टीम का पूरा फोकस है। सरकार ने कहा है कि जो जिले हॉट स्पॉट के दायरे में नहीं आते हैं, वहां 20 अप्रैल से लॉकडाउन में कुछ रियायतें दी जाएंगी। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। अगर कहीं से नियम तोडऩे की खबर आएगी तो सभी छूट वापस ले ली जाएंगी। दिल्ली के दक्षिण दिल्ली, शहादरा, दक्षिण पूर्वी, पश्चिम, उत्तर, मध्य, पूर्वी और नई दिल्ली जिले रेड जोन हैं। पिछले 24 घंटे में यहां पर 17 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या 1 हजार 578 हो गई है। अभी तक दिल्ली में 32 संक्रमितों की मौत हुई। ऐसे में सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग तेज कर दी है। दक्षिण दिल्ली में एक पिज्जा डिलेवरी बॉय पॉजिटिव मिला। जिसके बाद उसके संपर्क में आने वाले 72 परिवारों को क्वारैंटाइन करने का फैसला किया गया है। उसके साथ काम करने वाले 16 कर्मचारियों को भी आइसोलेट कर दिया गया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी