बद्दी दवा कंपनियां वापिस पटरी पर आने के लिए कर रही हैं जतन 

बद्दी। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक शहर बद्दी में जन-जीवन धीरे-धीरे पटरी पर पर लौट रहा है। यह शहर देश के दवा उद्योग का एक प्रमुख केंद्र हैं और देश में कुल दवा उत्पादन में इसका योगदान 35-40 प्रतिशत है। यहां के संयंत्र कोविड-19 नियंत्रण क्षेत्र से बाहर आ गए हैं और उत्पादन दोबारा शुरू हो गया है। प्रशासन ने एक अन्य महत्त्वपूर्ण कदम के तौर पर चंडीगढ़ में फंसे कर्मचारियों को बद्दी पहुंचाने के लिए अंतर-राज्यीय परिचालन की मंजूरी दे दी है। दवा उत्पादनके इस अहम केंद्र में गतिविधियां और बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश में अंतर-जिला आवाजाही की भी मंजूरी दी गई गई है।

दिल्ली में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि ‘औषधि नियंत्रक और औषधि विभाग स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं। चंडीगढ़ से हिमाचल की सीमा पार करने की अनुमति दे दी गई है। इन कामगारों को राज्य की सीमा में प्रवेश करने और बद्दी में रहने की इजाजत दी जाएगी।’ हिमाचल प्रदेश के राज्य औषधि नियंत्रक नवनीत मारवाह ने कहा  कि अगले चार से पांच दिनों के बीच बद्दी केंद्र से 60-70 प्रतिशत क्षमता तक उत्पादन शुरू हो जाएगा। मरवाहा ने कहा कि अब तक यहां 243 इकाइयां परिचालन में हैं।

मारवाह ने दवा किया, ‘एबट, सन फार्मास्युटिकल्स, जायडस कैडिला, वॉकहार्ट सहित सभी बड़ी दवा कंपनियों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। बद्दी में करीब 50 संयंत्र कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण क्षेत्र में आ गए थे। पिछले सप्ताह करीब 38 प्रतिशत संयंत्र इस दायरे से बाहर आ गए और शनिवार को अतिरिक्त 11 संयंत्र भी नियंत्रण क्षेत्र से बाहर कर दिए गए।’ उन्होंने कहा कि हाल में जारी एक अधिसूचना में राज्य सरकार ने उत्पादन बढ़ाने के लिए तीन पालियों में परिचालन शुरू करने की अनुमति दी थी। दरअसल बद्दी कोविड-19 नियंत्रण क्षेत्रों बरोतीवाला और नालागढ़ के बीच में था। संक्रमण के करीब 9 मामले आने पर इन दोनों क्षेत्रों की पूरी तरह घेराबंदी कर दी गई थी। उद्योग जगत के लोगों ने कहा कि हेलमेट बनाने वाली इकाई के मालिक की मौत के बाद बरोतीवाला और नालागढ़ में 3 किलोमीटर दायरे में आने वाले क्षेत्र पूरी तरह बंद कर दिए गए थे।

बद्दी से चंडीगढ़ महज एक घंटे का सफर है और प्रबंधन कार्यों से जुड़े कई कर्मचारी वहां से रोज आते हैं। हालांकि कोविड-19 महामारी के बाद दोनों राज्यों द्वारा अपनी सीमाएं बंद करने के बाद इन कर्मचारियों के लिए यात्रा कर पाना मुमकिन नहीं रह गया था। बड़ी दवा कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन इंडियन फार्मास्युटिकल्स अलायंस के महासचिव सुदर्शन जैन ने कहा, ‘हम सरकार से इन कर्मचारियों को बद्दी पहुंचने की अनुमति देने की मांग कर रहे थे। हमने सरकार को अवगत करा दिया था कि कर्मचारियों के नहीं आने पर दवा उत्पादन कार्य बुरी तरह प्रभावित होगा।’  दवा उद्योग से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि बद्दी औद्योगिक क्षेत्र के करीब 45 होटल कंपनियों ने किराये पर ले लिए हैं। शीर्ष दवा कंपनियों में शुमार एक कंपनी के वरिष्ठï अधिकारी ने कहा, ‘हम अपन कुछ कर्मचारियों को संयंत्र परिसर में ही रख रहे हैं, जबकि शेष आसपास के होटलों में ठहराए गए हैं।’

  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन