हर साल कोरोना वायरस आ सकता है वापस

चीन। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस को लेकर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली जानकारी सामने आई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना वायरस हर साल वापस आ सकता है। चीन के प्रमुख वैज्ञानिकों ने कहा है कि कोरोना वायरस बीमारी फैलाने वाला सार्स-कोव-2 अन्य फ्लू की ही तरह है और यह रुकेगा नहीं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन का दावा है कि हर साल दुनियाभर में फ्लू तीन लाख से लेकर साढ़े छह लाख लोगों तक की जान लेता है।

ब्लूमबर्ग न्यूज के अनुसार, चीन के शीर्ष चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, चाइनीज एकेडमी में पैथोजन बायोलॉजी संस्थान के निदेशक जिन क्यूई ने कहा यह एक ऐसी महामारी हो सकती है जो इंसानों के शरीर में लंबे समय तक रहे। यह सीजनल हो सकती है जोकि शरीर के अंदर मौजूद रहती है। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज के निदेशक एंथोनी फौसी सहित कई वैज्ञानिकों ने कहा है कि नया कोरोनो वायरस सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा हानिकारक होगा।

वहीं, भारत में भी पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट यह मानते हैं कि सार्स-कोव-2 यहां लंबे समय तक रहने वाला है।  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ (गांधीनगर) के निदेशक डॉ. दिलीप मावलंकर ने कहा, ‘वायरस का हमारे आसपास बने रहना निश्चित है क्योंकि इसका ट्रांसमिशन दर काफी ज्यादा है और कुछ लोगों में अगर थोड़ी बहुत भी बीमारी होगी तो वह ज्यादा लोगों को संक्रमित करेगा। संक्रमण से फैलने वाले रोगों को रोकना काफी मुश्किल होता है क्योंकि सभी को सुरक्षा का इस्तेमाल करना पड़ता है जोकि लंबे समय तक इतनी आबादी के लिए बनाए रखना आसान नहीं होता।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च में एपिडेमियोलॉजी एंड कम्युनिकेबल डिसीज के पूर्व प्रमुख डॉ. ललित कांत कहते हैं कि इसकी उच्च संक्रामकता इसका एक हिस्सा है लेकिन यह सीजनल हो जाएगा क्योंकि यह उन लोगों को संक्रमित करना जारी रखेगा जिनके पास इसके खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता मौजूद नहीं है। यह कैसा व्यवहार करेगा, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है क्योंकि सभी वायरस अलग-अलग होते हैं।

डॉ. कांत ने आगे कहा कि जो भी इस बीमारी से ठीक होता है वह प्रतिरोधक क्षमता विकसित करता है लेकिन संक्रमण को दोबारा होने से रोकने के लिए एंटीबॉडी की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि हमें नहीं मालूम हो कि इस वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी कब तक चलेगी लेकिन यह लंबे समय तक प्रतिरोधक क्षमता जरूर प्रदान करेगी। इसके बाद शायद हम इसे खत्म कर सकेंगे।

  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 2 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 2 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 2 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन