प्राइवेट डॉक्टरों को सरकार ने जारी किया नोटिस, रद्द हो सकता है लाइसेंस

मुंबई।  कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मुंबई के निजी डॉक्टरों को आगे आने के लिए सरकार ने नोटिस जारी किया है।  अगर डॉक्टरों ने ऐसा नहीं किया तो डॉक्टरी लाइसेंस भी रद्द करने की कारवाई हो सकती है। सभी निजी डॉक्टरों को सरकारी हॉस्पिटलों में अपनी सेवाएं देना अनिवार्य किया गया है।  इसके लिए मुंबई में निजी डॉक्टरों को सरकार ने नोटिस जारी किया है।

प्रशासन ने कोरोना का इलाज करने वाले हॉस्पिटल्स को तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट करने के लिए कहा है।  डॉक्टरों से कहा गया है कि वे जिस अस्पताल में तैनात होंगे, वहां कम से कम 15 दिन अवश्य बिताएं। असाइन किए गए अस्पताल को रिपोर्ट करने में विफल रहने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी और डॉक्टरी लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

महामारी रोग अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महाराष्ट्र आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम को लागू करते हुए अधिसूचना में कहा गया है कि कोरोना की रोकथाम और उपचार के लिए कम से कम 15 दिनों के लिए डॉक्टरों की एक्सपर्ट सेवाओं की मरीजों को जरूरत है। इसलिए आप अपनी इच्छा और पसंद की जगह से अवगत कराएं जहां आप अपनी सेवाएं देना चाहते हैं।
मुंबई में कई निजी डॉक्टरों ने अपने क्लीनिक बंद कर रखे हैं।  कई अन्य डॉक्टर संदिग्धों को देखने से इंकार कर रहे हैं।  कई ने कोरोना के लक्षणों जैसे बुखार, खांसी और सांस के रोगियों की जांच करने से इनकार कर दिया है। सरकारी अधिसूचना में उन डॉक्टरों को छूट दी गई है, जो 55 साल और उससे अधिक उम्र के हैं।  सभी डॉक्टरों को एक फॉर्म भी प्रस्तुत करना होगा जिसमें उन्हें अपनी योग्यता, महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल पंजीकरण संख्या, वर्तमान कार्य स्थान और पोस्टिंग के लिए स्थान का चुनाव करना होता है। डॉक्टरों को ई-मेल किए गए प्रपत्रों को बीएमसी के प्रोटोकॉल अधिकारी को जमा करना होगा।  मुंबई में करीब पच्चीस हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन वाले निजी डॉक्टर हैं।

  • Related Posts

    नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

    नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

    नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

    बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

    • By Desk
    • October 31, 2026
    • 9 views
    नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

    नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 31, 2026
    • 9 views
    नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

    सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

    • By Desk
    • October 31, 2026
    • 9 views
    सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

    तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

    • By Desk
    • October 31, 2026
    • 10 views
    तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

    अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 31, 2026
    • 9 views
    अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

    दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 34 views
    दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन