औषधि प्रशासन कराएगा फार्मा उद्योग नीति पर अमल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फार्मास्यूटिकल उद्योग नीति पर अमल अब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) कराएगा। यह विभाग नीति से संबंधित नियमावली भी बनाएगा। बता दें कि अभी यह काम औद्योगिक विकास विभाग के जिम्मे है। इससे संबंधित नीति में कुछ बदलाव होंगे। मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद नीति में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट से पास कराया जाएगा। इस संबंध में हाल में औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया। औद्योगिक विकास विभाग का कहना है कि इस सेक्टर के ज्ञान और तकनीकी विशेषज्ञता के अभाव के कारण नियम बनाना कठिन है। चूंकि एफडीए ने यह नीति अधिसूचित की है। उसे ही इस सेक्टर का पर्याप्त ज्ञान है। वह लाइसेंस देने के कारण निवेशकों के संपर्क में रहता है। ऐसे में नीति पर अमल के लिए नियम बनाने का काम उसे ही करना चाहिए। कर्नाटक में यह काम एफडीए ही कर रहा है। अब यह विभाग एक कार्यदायी संस्था बनाएगा। नीति के तहत एक फार्मा सेल का गठन प्रमुख सचिव खाद्य एवं सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अध्यक्षता में होगा। नीति में कार्यान्वयन इकाई को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों और वृहद श्रेणियों को स्वीकृति प्रदान करने का काम आईडीसी की अध्यक्षता में करने का प्रावधान बरकरार रखा जाएगा। अब नीति में इन बदलावों के प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। इसके बाद नीति में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट से पास कराया जाएगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन