कोरोना के इलाज में इस दवा का क्लिनिकल ट्रायल शुरू

मुंबई। डालमिया हेल्थकेयर ने कोविड संक्रमण के इलाज के लिए कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को लेकर बनाई गई दवा ‘आस्था-15’ का क्लिनिकल परीक्षण शुरू कर दिया है। डालमिया हेल्थकेयर ने कहा कि उसे क्लिनकल ट्रायल रजिस्ट्री (सीटीआर) से इसकी मंजूरी मिल गई है और तीसरे चरण के परीक्षण के लिए सभी नियामकीय दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। सीटीआर, आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल स्टैटिक्स द्वारा प्रबंधित संस्थान है। समूह की अनुसंधान एवं विकास इकाई डालमिया सेंटर फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट (डीसीआरडी) गहन शोध के बाद 15 औषधियों का एक ‘पालीहर्बल कॉम्बिनेशन’ बनाया, जिसे आस्था-15 का नाम दिया गया है। इससे पहले, इसका चेन्नई के सरकारी अस्पताल में मरीजों पर इसके प्रभाव का अध्ययन किया गया है। उस अध्ययन में इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव सामने नहीं आया। डालमिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन संजय डालमिया ने कहा कि हम अपने अत्यधिक प्रभावशाली आयुर्वेदिक मिश्रण का मानवों पर परीक्षण कर रहे हैं। यह कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने में मदद कर सकता है। हमारी दवाई के सफल मानव परीक्षण से पूरी दुनिया में न केवल इस संक्रामक वायरस का प्रभाव कम होगा, बल्कि इससे अन्य चिकित्सा विधियों के मुकाबले आयुर्वेद की प्रतिष्ठा भी स्थापित होगी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 17 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ