एएनएम के क्वार्टर में छापा, अवैध दवाइयां बरामद 

रतनगढ़ (राजस्थान)। औषधि नियंत्रण टीम ने जोरावरपुरा गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने आवासीय क्वार्टर में छापा मारकर अवैध रूप से दवा बिक्री करने के लिए भंडारण की गई करीब 35 हजार रुपए की दवा जब्त की है। इन दवाओं को सीज कर दिया गया है। औषधि नियंत्रण अधिकारी चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि क्वार्टर में स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक एएनएम के पति अशोक कुमार ने निजी स्तर दवा की बिक्री के लिए भंडारण कर रखा था। इसकी कीमत करीब 35 हजार रुपए पाई गई। टीम ने दवाओं को जब्त कर पीएचसी लाछसर प्रभारी डॉ. मनीष तिवारी को सूचना दी। वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा परिसर का निरीक्षण किया। परिसर में एलोपैथिक दवाइयों का भंडारण पाया गया। परिसर में मिली दवा की गुणवत्ता के संदेह पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत जांच विश्लेषण के लिए दो सैंपल जयपुर भेजे हैं तथा शेष दवा को जब्त किया गया। इनमें पेन किलर, एंटीबायोटिक, विटामिन की दवा की मात्रा अधिक है। एएनएम के संबंध में सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल सर्वा को सूचना दी गई है। उसके पति अशोक कुमार के खिलाफ लेबोरेट्री से दवाइयों की जांच की रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन