नया खेल : डायबिटीज की कम पॉवर की दवा महंगी और ज्यादा की सस्ती

कानपुर। विदेशी कंपनियों की डायबिटीज की दवाओं में नया खेल सामने आया है। अधिक लाभ कमाने के लिए शुगर की कम पॉवर की दवा महंगे दामों पर बेची जा रही है जबकि ज्यादा पॉवर की सस्ते दाम पर। दरअसल, कम पॉवर की दवा की मांग ज्यादा है। मरीजों को इसका पता नहीं चल पाता है। बता दें कि डायबिटीज की दवाओं में विदेशी कंपनियों की करीब 60 फीसदी हिस्सेदारी है। देश में डायबिटीज के रोगी लगातार बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने मल्टीनेशनल कंपनियों की दवाओं को प्राथमिकता दे रखी है इसलिए सिटाग्लीपटिन, सिटाग्लीपटिन-मेटफार्मिंग, डैपाग्लिफ्लोजिन, सेक्साग्लीपटिन सॉल्ट की दवाओं में बाजार में विदेशी कंपनियों का ही दबदबा है। सिटाग्लीपटिन-मेटफार्मिंग सॉल्ट की 50 एमजी की एक टेबलेट 25.33 में और एक ग्राम की टेबलेट 26 रुपए में बेची जा रही है। इसी तरह डैपाग्लिफ्लोजिन सॉल्ट की 5 एमजी की टेबलेट 54.40 तो 10 एमजी की टेबलेट 57.35 एमआरपी पर बिक रही है। शुगर के मरीजों को सेक्साग्लीपटिन सॉल्ट की 5 एमजी की टेबलेट 51.50 तो डबल पावर की 56 रुपए में मिल रही है। डैपाग्लिफ्लोजिन-मेटफार्मिंग सॉल्ट की दवा में तो 10 एमजी की एक टेबलेट 57.70 तो डबल पॉवर (एक ग्राम) की दवा 59.80 रुपए में मिल रही है। डायबिटीज में इन सॉल्ट की दवाओं की सर्वाधिक मांग है तो कंपनियों ने नया तरीका भी निकाल लिया है। यूपी केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजेन्द्र सैनी का कहना है कि बाजार में शुगर की विदेशी ब्रांड की दवाओं की मांग ज्यादा है इसलिए कंपनियों ने नया तोड़ निकाल गया। अगर मरीज देसी कंपनियों की दवाएं ज्यादा खरीदने लगे तो अपने आप उन्हें भी दाम कम करने पड़ेंगे। आधा दर्जन सॉल्ट की विदेशी ब्रांड की डायबिटीज दवाओं का विकल्प बाजार में है लेकिन मरीज ब्रांडेड ही मांगते हैं।

Related Posts

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

कालाअंब (हिमाचल प्रदेश)। फार्मा कंपनियों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शिकंजा कसा है। सिरमौर के कालाअंब की दो फार्मा कंपनियों से प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी हुई थी। जांच में…

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

बंगलूरू (कर्नाटक)। जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने के मामले में कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की है। नकली दवाओं के कथित रैकेट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट