जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

बंगलूरू (कर्नाटक)। जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने के मामले में कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की है। नकली दवाओं के कथित रैकेट के पांच ठिकानों पर दबिश दी गई है। यह तलाशी दर्ज एफआईआर से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के चलते की गई है।

फार्महाउस में थी अवैध दवा फैक्ट्री

यह एफआईआर सीके तांड्या गांव की एक आवासीय संपत्ति पर छापेमारी से संबंधित है। वहां आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस के दवाएं जमा किए हुए थे। इन दवाओं के लेबल भी बदल रखे थे। इस आधार पर ईडी ने एफआईआर दर्ज की थी। पता चला कि आर. प्रशांत ने बिदादी के पास एक फार्महाउस का इंतजाम किया था। वहां बिना परमिट के दवाओं का निर्माण और रीलेबलिंग की जाती थी। सस्ती दवाओं को यहां नई शीशियों में पैक किया जाता था। उन पर फाइजर की महंगी एंटीबायोटिक दवाओं के लेबल लगाए जाते थे।

सस्ती दवा पर फाइजर ब्रांड के लेबल

इन शीशियों में असल में जेनेरिक दवाएं होती थीं। उन पर फाइजर ब्रांड के लेबल लगे होते थे। कथित तौर पर, इन दवाओं को एमएस डीएम फार्मास्यूटिकल्स के जरिए बांटा जाता था। उन्हें एमएस कृपा हेल्थकेयर को सप्लाई किया जाता था। इसके बाद एमएस कृपा हेल्थकेयर इन्हें अन्य दवा कंपनियों और अस्पतालों को सप्लाई करता था। वहां असली दवाओं के साथ ये नकली दवाएं भी भेजी जाती थीं। ताकि किसी को शक न हो। तलाशी के दौरान वीरेश कुमार के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। इनमें लगभग 9 लाख रुपये जमा थे। कई लोगों से जुड़े डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 16 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक