नशीली गोलियों का जखीरा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। राजियासर पुलिस ने गांव बीरमाना में एक घर में दबिश देकर प्रतिबंधित 50 हजार नशीली गोलियों सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पता चला कि बीरमाना का लालचंद ओड (40) पुत्र कालूराम गांव में बिना लाइसेंस के लोगों का इलाज किए जाने की सूचना पर आरोपी के घर दबिश देकर गोलियों का जखीरा बरामद किया। आरोपी लालचंद गांव 330 आरडी पर क्लीनिक बनाकर मरीजों को नशीली दवा बांटता था। आरोपी लंबे समय नशे के धंधे में लिप्त था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी यह डॉक्टर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दर्द कम करने के लिए नशीली गोलियां देता था। नशे की आदत होने के बाद उसे 5 गुणा महंगे दामों में गोलियां बेचता था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि गांव के युवा गोलियां बेचने में सहायता करते थे। जांच में सामने आया है कि उसे अर्जुनसर से एक मेडिकल स्टोर संचालक नशीली गोलियां डिलीवरी करता था। कार्रवाई की भनक लगने के बाद मुख्य सप्लायर फरार हो गया है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 19 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार