कैमिस्ट शॉप पर छापा, नींद की दवाओं का भारी स्टॉक मिला

कानपुर देहात। औषधि विभाग की टीम ने गजनेर कस्बा के मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर नींद की दवाओं का भारी स्टॉक बरामद किया है। इस दौरान दौरान मेडिकल स्टोर में नींद की करीब पांच हजार गोलियों का स्टाक मिला, जिसे सीज कर दिया गया। वहीं तीन नमूने संकलित करने के बाद संचालक को नोटिस जारी किया। छापामार कार्रवाई की भनक लगते ही आसपास के कई मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानों के शटर गिराकर चले गए। जानकारी अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर मानकों की अनदेखी कर मेडिकल स्टोर चलाए जा रहे हैं। इनके बारे में शिकायतें मिल रही थी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शिकायतों के आधार पर गजनेर कस्बा स्थित शिवा मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना कैशमेमो के दवा बिक्री करने के साथ ही फार्मासिस्ट सहित अन्य अनियमितताएं मिलीं। इसके साथ ही साइक्लेव, इथॉनाल सहित तीन दवाओं के सैंपल लिए। वहीं, नींद की करीब पांच हजार गोलियों का स्टॉक मिला, जबकि इससे संबंधित बिल न मिलने पर संचालक मुकेश को कड़ी फटकार लगाते हुए दवाओं को सीज कर दिया गया।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 7 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 9 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 9 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 11 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 15 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 18 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए