करोड़ों की दवा जब्त करने पर भी न्यायिक स्वीकृति नहीं

नई दिल्ली। ड्रग विभाग एक ओर कई फार्मा कंपनियों को बचाने की कोशिश में दवाइयों में साल्ट कम होने पर भी अमानक नहीं माने जाने का निर्णय ले रहा है, वहीं दूसरी ओर कई ऐसी कंपनियां भी हैं जिन पर वर्ष 2015 में कार्रवाई किए जाने के बाद भी पांच साल में न्यायिक स्वीकृति जारी नहीं की गई। नियमानुसार 15 दिन में ही विभाग की ओर से न्यायिक स्वीकृति जारी की जानी चाहिए। कई कंपनियां तो ऐसी थीं, जिनसे एक से दो करोड़ तक की दवाएं बिना लाइसेंस के पकड़ी गई थीं।
गौरतलब है कि वर्ष 2017 के जून माह में ड्रग विभाग ने कमला एंटरप्राइजेज, जयपुर से डेढ़ करोड़ की नकली दवा पकड़ी। पूरे प्रदेश में 60 से अधिक जगह पर कार्रवाई की गई। ताज्जुब की बात यह कि केवल जयपुर में ही एफआईआर दर्ज की गई, अन्य किसी भी जगह नहीं। यहां तक तक जयपुर में भी मामले में आज तक न्यायिक स्वीकृति नहीं दी गई। वर्ष 2017 के अगस्त माह में आमेर में घनश्याम के यहां 17 लाख के कफ सीरप पकड़े गए। बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे सीरप मामले में भी न्यायिक स्वीकृति का इंतजार है। इसी तरह, वर्ष 2016 में ही सिविल लाइन में अप्पा स्वामी की ऑक्युलर डिवाइस प्राइवेट लिमिटेड से करीब दो करोड़ 95 लाख के लैंस जब्त किए गए थे। ये सब बिना लाइसेंस के थे। इतने साल बीतने के बाद भी न्यायिक स्वीकृति जारी नहीं हो सकी। वर्ष 2015 के नवम्बर माह में अव्या हेल्थकेयर, दुर्गापुरा में करीब एक करोड़ की नकली दवाएं पकड़ी गई। यहां से लिंक मिलने पर करौली में कार्रवाई की गई। जयपुर मामले में तो दोषी को सजा तक हो गई लेकिन करौली मामले में आज तक न्यायिक स्वीकृति ही नहीं दी गई। ऐसे में विभाग की ओर से की जाने वाली कार्रवाई संदेह के घेरे में ही हैं। सरकार ने अब इसकी जांच कराने को कहा है कि दवाइयों में साल्ट कम होने पर भी अमानक नहीं माने जाने का निर्णय क्यों और किसके कहने पर लिया गया। कमेटी बनाने से पहले किसकी अनुमति ली गई और जब कमेटी ने साल्ट कम की अनुशंसा की तो सरकार स्तर पर किस से पूछ कर निर्णय को अमल में लाया गया।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 21 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार