सावधान ! सर्दी-बुखार की दवा खरीदी तो घर के बाहर ….

दमोह। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मरीजों की पहचान करने के लिए एक नया आदेश जारी हुआ है। अब मेडिकल स्टोर्स से बिना पहचान व पते के दवा नहीं दी जाएगी। कलेक्टर तरुण राठी के अनुसार अगर दवा दी जाती है, तो संबंधितों का नाम, पता स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया जाए। जिस दवा दुकान द्वारा जानकारी नहीं दी जाएगी, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने यह आदेश स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को देकर उसका पालन कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सर्दी-बुखार का मरीज अन्य संस्थाओं में चेक कराता है तो उनका पूरा फॉलोअप लिया जाए और जिनका स्वास्थ खराब होने की जानकारी मिलती है, उनका चेकअप कराया जाये। उनका परीक्षण मेडिकल टीम सुनिश्चित करेगी।
जिन मरीजों ने दवा ली है, उनके घर के बाहर पांच दिन का होम क्वारंटाइन पोस्टर लगाया जाये और फॉलोअप लिया जाये। मरीजों की सूची स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला बाल विकास को दी जाएगी, जिनके द्वारा होम क्वारंटाइन सुनिश्चित किया जाएगा और टेलीमेडिशन द्वारा फॉलोअप के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएमएचओ डॉ. संगीता त्रिवेदी, सिविल सर्जन डॉ. तुलसा ठाकुर सहित नोडल अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 20 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश