अस्पताल में छापा, ऑपरेशन करती मिली नर्स

बिहार शरीफ। क्षेत्र के मोना अस्पताल में रेड कर नर्स को ऑपरेशन करते पकड़ा गया है। सिविल सर्जन डॉ. रामसिंह ने जब अस्पताल में दबिश दी तो वहां एक भी डॉक्टर नहीं था, जबकि ओटी में एक नर्स गर्भवती महिला का सिजेरियन ऑपरेशन करती मिली। इधर, मौका देखकर अस्पताल के अन्य कर्मी फरार हो गए। हैरानी वाली बात ये है कि सिविल सर्जन बिना पुलिस बल के रेड करने कैसे चले गए। पुलि साथ नहीं होने से वे नर्स को आपरेशन करते देखने पर भी गिरफ्तार नहीं कर सके। इस बारे में सिविल सर्जन का कहना है कि सारी रिपोर्ट डीएम योगेन्द्र सिंह को दी जाएगी। उनके निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई होगी। सीएस ने बताया कि लोगों से शिकायत मिली थी कि साठोपुर स्थित मोना हॉस्पीटल बिना रजिस्ट्रेशन व डॉक्टर के चलाया जा रहा है। मरीजों को इलाज नर्स व अन्य स्वास्थ्यकर्मी ही करते हैं। यहां तक की ऑपरेशन का भी साहस कर देते हैं। इसी शिकायत के आधार पर वे अचानक मोना हॉस्पीटल पहुंचे थे। बता दें कि दो माह पहले सिविल सर्जन डॉ. रामसिंह ने ही इसी मोना हॉस्पीटल में छापेमारी की थी। उस समय भी वहां पर कोई चिकित्सक नहीं मिले थे। जिसकी रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को दी गई थी, लेकिन आज तक इस अस्पताल प्रबंधन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बहरहाल, जिले में प्राइवेट अस्पतालों के लगातार मिल रहे भयावह हालात किसी बड़े रैकेट की ओर इशारा कर रहे हैं। जिन पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी किसी मरीज को जान गंवानी पड़ सकती है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 10 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 21 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 16 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 25 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए