ऑनलाइन मंगाई दवा का डोज लेते ही युवक की मौत

अशोकनगर (मप्र)। ऑनलाइन मंगाई गई दवा का पहला डोज लेने पर बीमार युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। तुलसी कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय युवक ने बार-बार हिचकी आने की शिकायत के बाद ऑनलाइन दवा मंगाई थी। इसका पहला डोज लेने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। भोपाल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। युवक का पीएम अस्पताल में कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
दरअसल धर्मेन्द्र पुत्र रमेश लोधी 32 साल पिछले 5 साल से गुटखा पाउच खाता था, जिससे उसे बार-बार हिचकी आने की शिकायत हो गई। उसका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने पाउच खाने से साफ मना किया था। रमेश लोधी ने बताया कि कुछ दिन पहले धर्मेंद्र ने मोबाइल से दिव्य ऋषि आरोग्य संस्थान से दवा बुक की थी। दवा डाक से उसके पास आई थी। उसने इस दवा की पहली डोज ली थी, जिसके बाद से ही उसे दिक्कत शुरू होने लगी। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए थे। प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों का कहना था कि बीपी नहीं आ रहा। मरीज को भोपाल ले जा रहे थे कि ररास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने बताया कि जो दवा उनके बेटे ने मंगाई, उसके बॉक्स पर निर्माण तारीख और एक्सपायरी लिखी है जबकि अंदर तीन डिब्बे निकले हैं उनमें तारीख नहीं लिखी है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 3 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 3 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़