स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गर्भ जांच गिरोह को किया काबू

पंजाब में संगरुर के पास धुरी कस्बे में स्थित अल्ट्रासाउंड सैंटर में चल रहे गर्भ जांच गिरोह का अम्बाला व कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। शहर की जंडली निवासी महिला द्वारा एक डिकोड की जांच करवाई जानी थी जिसके लिए 45 हजार रुपए में सौदा तय किया था। बतादे कि क्लिनिक में अल्ट्रासाउंड होने के बाद महिला मरीज से 30 हजार रुपए बकाया राशि लेकर उसे गर्भ में लड़की होने की बात बताई। इसके बाद एजैंट महिला व आशावर्कर को साथ लेकर अम्बाला आ रहे थे लेकिन यहां पहुंचते ही दोनों जिलों की संयुक्त टीम ने पुलिस की मदद से उन्हें पकड़ लिया। एजैंटों से मौके पर ही 30 हजार रुपए भी रिकवर कर लिए और उन्हें बाद में शहर के सदर थाने में लाया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि जसदेव सिंह सेना से रिटायर्ड है और उसके बेटे तरणजीत सिंह की पत्नी प्रदीप कौर पंजाब पुलिस में कांस्टेबल लगी हुई है। क्लिनिक संचालक भी प्रदीप कौर का ही जानकार था और उसके जरिए ही अल्ट्रासाउंड की बात डॉक्टर के साथ होती थी। सदर थाने में कुरुक्षेत्र निवासी सेना से रिटायर्ड जसदेव सिंह, उसका बेटा तरणजीत सिंह, पंजाब पुलिस की कांस्टेबल बहू प्रदीप कौर व जंडली निवासी सुनीता के खिलाफ पी.एन.डी.टी. के तहत केस दर्ज किया गया है। तरणजीत व प्रदीप कौर को अभी गिरफ्तार किया जाना है लेकिन जसदेव व सुनीता को पुलिस ने गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुनीता रानी अम्बाला शहर के प्राईवेट क्लिनिक में नौकरी करती थी। महिला व एक अन्य व्यक्ति डिकोय को साथ लेकर पहले पटियाला तो फिर बाद में संगरुर के पास क्लिनिक में लेकर गए। वहां जांच के बाद मरीज को लड़की होने की बात बताकर 30 हजार रुपए भी ले लिए। वापस आते समय टीम ने पुलिस के साथ शहर में दोनों एजैंटों को हिरासत में ले लिया।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त