नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो टीम की कार्यवाही, 6 लाख की प्रतिबंधित नशीली गोलियां की जब्त

जोधपुर। कार में 6 लाख की प्रतिबंधित नशीली गोलियां व 338 सीरप नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो टीम ने की जब्त है। एनसीबी सूत्रों के अनुसार प्रतिबंधित नशीली दवाओं की भारी खेप से भरी कार के सप्लाई के लिए जाने की सूचना पर पाल-सांगरिया में तलाश शुरू की गई। इस बीच, बीकानेर नम्बर की एक कार संदिग्ध नजर आई। जिसे रोकने पर चार युवक मिले। कार तलाशी लेने पर अलग-अलग कार्टन में भरी 314.62 किलो 6,02,300 प्रतिबंधित नशीली ट्रेमाडॉल नामक गोलियां व कैप्सूल और कॉडीन बेस्ड कफ सीरप की ३३८ बोतलें मिलीं। जो प्रतिबंधित हैं और नशे के रूप में काम ली जाती है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार में सवार जालोर निवासी मोहित कुमार, जोधपुर निवासी सोमेश्वर सिंह उर्फ श्याम चौधरी, संदीप कुमार और हनुमान बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया।

कार भी जब्त की गई है। इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से मोहित कुमार व संदीप कुमार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। जबकि शेष दोनों आरोपियों को दो-दो दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक उगमदान चारण व अतिरिक्त निदेशक वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में अधीक्षक रणजीत कुमार बरनवाल व टीम कार्रवाई में शामिल थे। दरअसल जोधपुर में नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जोधपुर ने पाल-सांगरिया बाइपास पर मोटर मर्चेंट मार्केट के पास कार में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की छह लाख से अधिक गोलियां व 338 कफ सीरप जब्त कर चार युवकों को गिरफ्तार किया। एनसीबी का कहना है कि आरोपी जोधपुर से ग्रामीण क्षेत्र के फलोदी और पंजाब के आबोहर व फाजिल्का के आस-पास क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का सेवन नशे के रूप में किया जाता है। फलोदी, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ से नशीली दवाएं पंजाब के शहरों तक पहुंचाई जा रही हैं।

Related Posts

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर रोक लगा दी है। लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया। एक…

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नई दिल्ली। डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC ने सख्ती कर दी है। अब डाॅक्टर मरीजों को गुमराह नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने इस बारे में नई गाइडलाइंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 3 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 12 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त