मकान में दबिश देकर कोरेक्स की 3000 बोतल बरामद 

सहरसा (बिहार)। पुलिस ने सहरसा बस्ती के एक सुनसान मकान में दबिश देकर 3000 बोतल कोरेक्स बरामद की हैं। छापामारी की सूचना मिलते ही कारोबारी मौके से फरार हो गए। ऐसे में कोरेक्स की सभी बोतलें जब्त कर सदर थाना लाई गई।
सदर थाना अध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सहरसा बस्ती में कोरेक्स की एक बड़ी खेप पहुंची है। सूचना के आधार पर सहरसा बस्ती निवासी शम्मीउद्दीन के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक सुनसान इलाके में बने घर के अंदर रखे 30 कार्टून कोरेक्स बरामद किया गया। इनमें लगभग तीन हजार बोतल कोरेक्स होने का अंदाजा लगाया गया है। मौके से किसी कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। उक्त मकान और कारोबारी के रूप में सहरसा बस्ती निवासी शम्मी उद्दीन और अभिषेक कुमार के ऊपर कोरेक्स कारोबार को लेकर मामला दर्ज किया जाएगा। ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना दे दी गई है। उनके द्वारा जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोरेक्स के एक बोतल की कीमत लगभग 150 रुपए वसूली जाती है। इस प्रकार जब्त कोरेक्स की कीमत लगभग पांच लाख रुपए आंकी जा रही है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 23 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश