दुकान पर रेड, 50 लाख की नशीली दवाएं जब्त 

रांची (झारखंड)। औषधि विभाग और पुलिस ने रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया नयाटोली में रेड कर नशीली दवाओं की भारी खेप बरामद की है। मौके से मिली नशीली दवाओं की बाजारी कीमत करीब 40-50 लाख रुपए बताई गई है।
जानकारी अनुसार रांची के ड्रग इंस्पेक्टर प्रतिभा झा, राजकुमार झा और गुमला के ड्रग्स इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में रात को चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नशीली दवा के साथ दो लोग पकड़े गए थे। इन्हीं दोनों की निशानदेही पर रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया नयाटोली में छापेमारी की। जहां से नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ। इस जखीरे में मुख्य रूप से कोरेक्स, नीट्रोसन 10, सिंप्लेक्स सी, फैंसीरेक्स, टर्माडोल, आनरेक्स, पेंटाजोसिन इंजेक्शन रिडौफ जैसी घातक नशीली दवाएं बरामद हुई। नशीली दवाओं का कारोबार सिमलिया टोली के रामचंद्र महतो के घर में बनी दुकान पर चलाया जा रहा था। नशीली दवाओं की जब्त कार्टन की संख्या 250 से अधिक थी। जांच में पता चला कि नशीली दवाओं का कारोबार तीन लोग मिलकर चला रहे थे। जिस जगह से यह कारोबार चलाया जा रहा था, वह रामचंद्र महतो से किराए पर लिया गया था। नशीली दवा का कारोबार मुख्य रूप से कांके थाना क्षेत्र के बोडेया निवासी अंबुज सिंह, सिमलिया नयाटोली निवासी रितेश सिंह उर्फ छोटू व मंटू सिंह कर रहे थे। रितेश सिंह के घर से अंबुज सिंह की बाइक बरामद हुई है। शुरूआत में रितेश सिंह ने अंबुज सिंह को नहीं पहचानने की बात कही लेकिन जब बाइक के नंबर से डिटेल्स निकाला गया तो वह अंबुज सिंह के नाम था। तब जाकर उसने अंबुज सिंह को पहचानने की बात कही।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 12 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 20 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील