ट्रक से लाखों का प्रतिबंधित सिरप बरामद

मधेपुरा। पुलिस ने रामपट्टी गांव में दो वाहनों से करीब 30 लाख रुपए कीमत की प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। ट्रक में लदे 282 कार्टन व मैजिक पर लदे सात कार्टन में ये कफ सिरप बरामद किया गया। हरियाणा नंबर के ट्रक से कफ सिरप के बिल मधेपुरा के दो एजेंसी के नाम बने हुए थे। ट्रक से रामपट्टी माल आने के बाद उसे मैजिक पर उतारा जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक को जब्त कर लिया और बड़ी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया। फिलहाल ट्रक चालक को ही गिरफ्तार किया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक चालक ने पुलिस को पूछताछ में कई नाम बताए हैं। इसके आधार पर कर्रवाई की जा रही है। जल्द से जल्द युवाओं को नशा की लत लगाने वाले अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। कंटेनर का मालिक व ड्राइवर सूर्य नारायण पांडेय राजस्थान का रहने वाला है। इससे पूछताछ में मिली जानकारी से इस अवैध धंधे में लगे कई लोग पुलिस गिरफ्त में होंगे। एसपी ने बताया कि ट्रक व मैजिक से जब्त 282 कार्टून में 28 हजार 200 बोतल कफ सिरप मिला है। बाजार में कीमत 30 लाख से अधिक है। इस मौके पर एसडीपीओ अजय नारायण यादव, थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर सुनीता कुमारी, एसआइ रामेश्वर सफी, उपेंद्र शर्मा मौजूद थे।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 13 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 17 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए