बीएसएफ ने भारी मात्रा में कफ सिरप की जब्त

कोलकाता। सीमा सुरक्षा बल यानि कि बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने बांग्लादेश से सटे बंगाल के सीमावर्ती जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा इलाके में गतदिवस अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से 4,017 फेंसिडिल कफ सिरप की बोतलें जब्त किया है। बीएसएफ की खुफिया ब्रांच द्वारा फेंसिडिल की तस्करी की विश्वस्त सूचना मिलते ही सीमा चौकी बामनाबाद के कंपनी कमांडर ने ड्यूटी पर तैनात अपने सभी जवानों को अलर्ट कर दिया तथा स्पेशल बोट पार्टी को गशत के लिए भेजा। बीएसएफ द्वारा बयान जारी कर बताया गया कि जब्त की गई फेंसिडिल की कीमत 6,81,644 रुपये आंकी गई है। फेंसिडिल की अलग-अलग स्थानों से विभिन्न माध्यमों से बांग्लादेश में तस्करी की कोशिश की जा रही थी। वही एक अन्य घटना में 117वीं बटालियन के ही जवानों ने सीमा चौकी काकमारीचर इलाके में 918 फेंसिडिल की बोतलें जब्त करने में सफलता हासिल की, जब इन्हें भारत से बांग्लादेश तस्करी करने का प्रयास किया जा रहा था।अन्य घटनाओं में जवानों ने तस्करी के प्रयासों को विफल करते हुए दक्षिण बंगाल सीमा में अपने जिम्मेवारी के क्षेत्रों से 5 मवेशियों को मुक्त कराया तथा 414 बोतल फेंसिडिल जब्त किया। बीएसएफ ने जब्त किए गए फेंसेडिल को संबंधित पुलिस स्टेशनों/कस्टम्स ऑफिस को सौंप दिया है। बताते चलें कि बांग्लादेश में शराबबंदी की वजह से फेंसिडिल कफ सिरप का लोग नशे के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। भारत में यह कफ सिरप बिना डॉक्टरों के प्रिसक्रिप्शन के नहीं मिलता है लेकिन बड़ा सवाल है कि इसके बावजूद तस्करों तक इतने बड़े पैमाने पर फेंसिडिल कैसे पहुंच रही है।

 

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश