रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट सौ फीसदी सही नहीं : स्वास्थ्य विभाग

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना संक्रमण को लेकर की जा रही रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट सौ फीसदी विश्वसनीय नहीं है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि रैपिड एंटीजन की रिपोर्ट पर सौ प्रतिशत भरोसा नहीं किया जा सकता है। सर्दी, खांसी, जुकाम से पीडि़त व्यक्ति जिनकी रिपोर्ट रैपिड एंटीजन टेस्ट में निगेटिव आई है, वे आरटीपीसीआर टेस्ट कराएं।
बताया जा रहा है कि रैपिड एंटीजन टेस्ट करने के लिए व्यक्ति के शरीर से खून की एक बूंद ली जाती है। 15 मिनट के बाद इसकी रिपोर्ट आ जाती है। सरकार ने सीएमओ और बीएमओ को निर्देश दिए हैं कि वे इस रिपोर्ट पर न जाएं। अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण हैं और रैपिड एंटीजन की रिपोर्ट निगेटिव आई हो तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाएं।
प्रदेश सरकार ने कोरोना का डेथ रेट कम करने का नया तरीका निकाला है। अगर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का आक्सीजन लेबल 90 फीसदी से कम हो रहा हो तो उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज रेफर करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी आक्सीजन का लेबल 40 से 50 फीसदी आने पर ही कोरोना मरीज को रेफर किया जाता है। उल्लेखनीय है कि अब तक हुई मौतों में 40 फीसदी लोगों की मृत्यु किसी दूसरी बीमारी से हुई है जबकि 30 फीसदी लोगों की मौत वक्त पर अस्पताल न पहुंचने से हुई है।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 13 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 15 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 15 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 24 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली