स्वास्थ्य विभाग टीम ने महिला डॉक्टर को किया काबू , घर में ही करती थी गर्भपात

फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए संजय कॉलोनी के एक घर में अवैध रूप से गर्भपात करने जा रही कथित डॉक्टर को रंगे हाथ गिरिफ्तार किया है। इस दौरान पास से गर्भपात की दवाइयां भी बरामद कर ली स्वास्थ्य विभाग ने लिखित शिकायत देकर कथित डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत दे दी है। बतादे स्वास्थ्य विभाग पलवल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ जे पी ने बताया कि उनको सूचनाएं मिल रही थी की प्रसिद्ध महिला डॉक्टर 5000 से लेकर 15000 तक गर्भपात कराने के लिए ले रही है।
दरअसल स्वास्थ्य विभाग पलवल को पिछले काफी लंबे समय से बल्लभगढ़ में अवैध तरीके से अस्पताल में गर्भपात कराने की सूचनाएं मिल रही थी और इन्हीं सूचनाओं के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संजय कॉलोनी में चल रहे एक घर में अस्पताल में नकली ग्राहक बनाकर एक महिला को भेजा। कथित डॉक्टर से गर्भपात कराने के लिए 7000 में सौदा तय हो गया जिसके बाद कथित डॉक्टर ने महिला को दूसरे दिन अस्पताल बुलाया और महिला से ₹7000 ले लिए और उसकी गर्भपात की प्रक्रिया शुरू करने लगी जैसे ही डॉक्टर ने गर्भपात की प्रक्रिया शुरू की स्वास्थ विभाग की टीम ने फौरन मौके पर जाकर कथित महिला डॉक्टर को मौके से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 31 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट