चंबा। डॉक्टरों की लापरवाही सामने आ रही है। बतादे कि चंबा ग्राम पंचायत बकाणी के सुआ गांव में दवा की ओवरडोज से एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कालेज चंबा में भर्ती करवाया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि महिला ने पेट दर्द की ज्यादा गोलियां खा ली थीं जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। दरअसल पुन्नी देवी काफी समय से पेट दर्द से पीड़ित थी। वह पेट दर्द की दवा का सेवन करती थी। शनिवार को उसके पेट में अचानक दर्द बढ़ गया। इस पर उसने गलती से एक गोली की बजाय चार गोलियां निगल लीं। इससे उसकी तबीयत और खराब हो गई। कुछ समय के बाद उसे चक्कर आने लगे। स्वजन उसे मेडिकल कालेज चंबा ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने गलती से पेट दर्द की ज्यादा दवा का सेवन किया है।