पडरौना, कुशीनगर (यूपी)। आस्था फार्मा क्लीनिक को मानकों की अनदेखी पर सील किया है। जिले में अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कुबेरस्थान स्थित आस्था फार्मा क्लीनिक को सील किया है।

जांच के दौरान इस क्लीनिक में मिली अनियमितताओं के बाद यह कार्रवाई की है। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई कर रहा है। विभाग ने पिछले महीने 52 निजी अस्पतालों का निरीक्षण कराया था। जांच के दौरान अनियमितताएं पाई गई। संचालकों को नोटिस जारी और जवाब मांगा गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर सात अस्पतालों पर 10-10 हजार जुर्माना लगाया है। जबकि आस्था फार्मा क्लीनिक और नारीत्व हॉस्पिटल सुकरौली को सील कर दिया है। कई अस्पतालों में पंजीकृत चिकित्सकों की मौजूदगी नहीं मिली। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई हजारी रहेगी।