एमडीआर टीबी की नई दवा डेलानमिड जल्द होगी लांच

कानपुर। मल्टी ड्रग रजिस्टेंट यानि कि एमडीआर टीबी की नई दवा डेलानमिड जिले में अब जल्द लांच होगी। दरअसल यह दवा एमडीआर टीबी से पीडि़त छह वर्ष के बच्चों से लेकर 17 वर्ष तक के किशोरों को दी जाएगी, जो शुरूआती छह मात तक चलेगी। गौरतलब है कि दवा को लांच कराने की तैयारी शुरू हो चुकी है। बतादे कि इससे पहले विशेषज्ञों को ट्रेनिंग प्रदान की जा रही है। यह दवा विशेषज्ञों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती करके चलाई जानी है। इसलिए मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल को नोडल सेंटर बनाया गया है। गौरतलब है कि एमडीआर टीबी का इलाज लंबे समय तक 24 से 27 माह का होता था। नई दवाओं के आने से इसमें कमी आई है। अब तीन प्रकार की अवधि में मरीजों का इलाज होगा। उसमें 6 से 9 माह का कोर्स, 12 से लेकर 18 माह और 20-24 माह तक हो गया है। इसमें शुरूआती छह माह में बेडाकुलिन एवं डेलानमिड चलाई जाएगी। दरअसल डेलानमिड बच्चों के लिए है, लेकिन कम वजह के वयस्कों पर चलाने के लिए भी मंथन हो रहा है। हालांकि डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन में बेडाकुलिन वयस्क तथा डेलानमिड बच्चों को चलाए जाने का जिक्र है। नई दवा डेलानमिड जल्द लांच कराई जाएगी। इसे कम वजन के व्यस्कों पर चलाने पर भी मंथन हो रहा है। इस पर निर्णय होते ही लांच किया जाएगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल को नोडल सेंटर बनाया गया है। हालांकि एमडीआर टीबी के गंभीर मरीजों के लिए नई दवाएं आने से इलाज की अवधि भी कम हुई है। दर्द भरे इंजेक्शन से भी निजात मिल जाएगी। अभी व्यस्कों के लिए बेडकुलिन दवा आ गई है, जो 18 वर्ष से ऊपर की आयु के एमडीआर टीबी से मरीजों को अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में चलाई जाती है। इसमें पहले मरीज की स्थिति देखी जाती है, उनकी पल्स, बीपी एवं ईसीजी के जरिए हार्ट पर नजर रखी जाती है। इन दवाओं को शुरूआती छह माह चलाया जाता है। इसी क्रम में अब बच्चों के लिए डेलानमिड दवा आ गई है। यह छह से लेकर 17 वर्ष तक के बच्चों को चलाई जाएगी। इसका भी छह माह का कोर्स होगा।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक