खुलेआम बिक रहीं एक्सपायर दवा, बिना डिग्री कर रहे उपचार

देहरादून । विकासनगर के सहसपुर थाने की पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने छह मेडिकल स्टोर पर छापेमार कार्रवाई कर अनियमितता पकड़ी। कहीं पर एक्सपायर डेट की दवा मिली तो कई मेडिकल स्टोर संचालक बिना किसी डिग्री के उपचार करते मिले। अधिकांश मेडिकल स्टोर में दवा का रिकार्ड तक नहीं मिला। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने अनियमितता मिलने पर लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति करने की बात कही है। गौरतलब है कि बालाजी मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी दवा मिलने व मेडिकल स्टोर पर सफाई न होने पर ड्रग्स इंस्पेक्टर ने लाइसेंस निरस्त की संस्तुति करने की बात कही। आर्यन मेडिकोज रेड़ापुर छरबा पर उपचार का चिकित्सीय कार्य बिना डिग्री के किया जा रहा था। इस संबंध में पुलिस सीएमओ को पत्र भेजेगी, साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से अलग से कार्रवाई की जाएगी। टीम ने अली मेडिकल स्टोर को चेक कर संचालक को चेतावनी दी है। नीरज मेडिकल स्टोर ढाकी के संचालक की ओर से दवा बेचे जाने के संबंध में रिकॉर्ड न रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सुपर मेडिकल स्टोर में साफ सफाई व दवाइयों का रिकॉर्ड नहीं मिला। टीम ने अनियमितता पाए जाने पर मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी दी। आकस्मिक चेकिग के दौरान हालांकि नशीले कैप्सूल, गोलियां व प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के मामले पकड़ में नहीं आए। दरअसल सहसपुर थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर युवकों को नशीले कैप्सूल, गोलियां व प्रतिबंधित दवाइयां बेचे जाने की शिकायतें थानाध्यक्ष एएसपी रेखा यादव को प्राप्त हो रही थी। इसको देखते हुए पुलिस व ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई। सहसपुर थाने के दारोगा नरेंद्र सिंह गहलावत, एसएसआइ कुलदीप पंत व ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने मेडिकल टीम के साथ थाना क्षेत्र में स्थित मेडिकल स्टोरों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान न्यू भारत मेडिकल स्टोर पर अनियमितता पाए जाने पर चेतावनी दी गई।

 

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत