दवा कंपनियों के शेयरों से निवेशकों की बंपर कमाई

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाने का काम किया है। वहीं, दूसरी ओर दवा कंपनियों को बड़ा अवसर भी दिया है। इसका फायदा दवा कंपनियों के शेयर में निवेश करने वाले निवेशकों को भी मिला है। मार्च के बाद से अब तक दवा कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को कई कंपनियों के शेयरों में 200 फीसदी तक रिटर्न मिला है। वहीं, कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त रैली देखने को मिली है। गौरतलब है कि सभी फार्मा कंपनियों ने शेयर बाजार में मार्च के बाद से तेजी दिखाई है। अगर टॉप टेन कंपनियों की बात करें तो मार्च से अब इन फार्मा कंपनियों ने कराई है सबसे ज्यादा कमाई डॉ. रेड्डी, मेट्रोपोलिस, सिपला, अपोलो, सनफार्मा, बायोकॉन सभी ने दोगुना से ज्यादा का रिटर्न दिया है। दरअसल सात भारतीय फार्मा कंपनियां इस समय कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में जुटी हैं। इन कंपनियों में भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट, जायडस कैडिला, पेनेसिया बायोटेक, इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स, मिनवैक्स और बायोलॉजिकल ई शामिल हैं। तो वहीं कोरोना वैक्सीन की निर्माण में लगी कंपनियों पर अमीर निवेशक बड़ा दांव लगा रहे हैं।

दरअसल, दुनियाभर में वैक्सीन की मांग औैर जल्द बाजार में आने से उत्साहित निवेशक जमकर कंपपनियों में निवेश कर रहे हैं। बीते दो महीनों में, खासतौर पर हालिया हफ्तों में कई अमीर निवेशकों ने मॉडर्ना, फाइजर, जॉनसन एंड जॉनसन, एस्ट्राजेनेका, ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन, एबॉट और सनोफी जैसी फार्मा कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है। इन शेयरों में निवेश एलआरएस रूट के तहत किया गया है। ;हालांकि कोरोना वैक्सीन बनाने की दौड़ में दुनियाभर की 23 कंपनियां शामिल हैं। इनमें एमजेन और एडेप्टिव बायोटेक्नोलोजी, अल्टीम्यूनी, बायोएनटेक और फाइजर, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन, जॉनसन एंड जॉनसन, मोर्डना, नोवावैक्स, आदि शामिल हैं। साथ ही कोरोना वैक्सीन बनाने वाली दवा कपंनियों में अजीम प्रेमजी से लेकर बिल गेट्स ने पैसा लगाया है। विप्रो’ फाउंडर अजीम प्रेमजी का मॉर्डर्ना में इंवेस्टमेंट है।

फार्मा कंपनी मॉडर्ना ने कोरोना वैक्सीन के 94 प्रतिशत कारगर होने का दावा किया है। दरअसल फार्मा सेक्टर की बात करें तो मौजूदा समय में वो शेयर बाजार के इतिहास के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहा है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स पर नजर डालें तो एक साल में 43 फीसदी का रिटर्न दिया है। 23 मार्च 2020 को फॉर्मा इंडेक्स अपने न्यूनतम स्तर 6,242.85 अंक से बढ़कर 12,528.85 अंक पहुंच गया है। यानी फार्मा सेक्टर में करीब करीब दोगुने का इजाफा हो चुका है।

  • Related Posts

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 10 views
    हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 22 views
    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 17 views
    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 14 views
    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 23 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 25 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए