नशीली दवाओं के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

गौरीफंटा/पलिया-खीरी। भारत नेपाल बॉर्डर पर अक्सर नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा जाता है। गौरतलब है कि आज के समय में नशीली दवाओं का कारोबार जोरो – सोरो से चल रहा है। बतादें कि भारत नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर भारत से नेपाल नशीली गोलियां ले जाते समय एक आरोपी को गश्त कर रहे एसएसबी जवानों ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से एसएसबी की टीम को बड़ी संख्या में नाइट्रोजन की गोलियां बरामद हुई हैं।

पूछताछ के बाद आरोपी व बरामद नशीली दवाओं को गौरीफंटा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अनिकेत राना पुत्र तारा प्रसाद होना बताया है। एसएसबी ने नशीली दवाओं के साथ पकड़े गए आरोपी को गौरीफंटा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। गौरतलब है कि भारत-नेपाल की गौरीफंटा बॉर्डर पर गश्त के दौरान एसएसबी जवानों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

जवानों ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 480 नाइट्रोजन की टेबलेट बरामद हुई। बतादें कि पिछले लंबे अर्से से भारत नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर तस्करी के अवैध कारोबार को अंजाम दिया जाता रहा है। लेकिन गौरीफंटा कोतवाली में कोतवाल रमेश चंद्र यादव की तैनाती के बाद से तस्करी के अवैध कारोबार पर काफी हद तक अंकुश सा लग गया। नदी घाटों के रास्ते से कुछ अराजक तत्व अभी भी अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 3 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 3 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़