बिना प्रमाण-पत्र चला रहा था दांतों का अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया काबू

फतेहाबाद। हरियाणा में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फतेहाबाद के भूना के पुरानी जनता धर्मशाला में चल रहे दंत अस्पताल के संचालक को हिरासत में लिया। बतादें कि भूना के थानाध्यक्ष – कपिल सिहाग ने बताया कि संजय दांतों के अस्पताल के संचालक संजय के खिलाफ धारा 336 व 420 एवं इंडियन मेडिकल काउंसिलिंग एक्ट 1956 की धारा 15-2/15-3 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की गई है।

दरअसल टीम दांतों के अस्पताल के चिकित्सक संजय से प्रेक्टिस करने के लिए प्रमाण पत्र मांगा तो वह न तो प्रमाण-पत्र दिखा पाया और न ही दवाइयों से संबंधित खरीद-बिक्री का कोई रिकॉर्ड पेश कर पाया। पुलिस ने पीएचसी भिरडाना के दंत चिकित्सक डॉ. घनश्याम की शिकायत पर संजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर दुष्यंत सिंह और औषधि नियंत्रण अधिकारी रजनीश धारीवाल ने बताया कि उन्हें भूना में कई दंत चिकित्सकों की शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया था कि भूना में दांतों के अस्पताल चलाने वाले झोलाछाप स्वयंभू डॉक्टर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

इनके पास किसी भी प्रकार का कोई मेडिकल प्रमाण पत्र नहीं है। इसलिए कार्रवाई करने को मंगलवार को टीम गठित की गई, जिसमें इंस्पेक्टर दुष्यंत सिंह, औषधि नियंत्रण अधिकारी रजनीश धारीवाल, फतेहाबाद के दंत चिकित्सक डॉ. कमल बेनीवाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेरातीखेड़ा के दंत चिकित्सक डॉ. महावीर सिंह और एमओ रणधीर सिंह शामिल रहे। यह टीम भूना एसएचओ कपिल सिहाग से पुलिस सहायता लेकर संजय दांतों के अस्पताल पर पहुंची। संजय मौके पर ही मिला। टीम ने अस्पताल संचालक संजय से प्रेक्टिस करने का प्रमाण पत्र दिखाने को कहा तो संजय के पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिले।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी