फार्मा कंपनी कटिस बायोटेक ने सीरम इंस्टीट्यूट के खिलाफ दायर किया मुकदमा

पुणे। दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के खिलाफ नांदेड़ की एक कंपनी ने मुकदमा दायर किया है। कटिस बायोटेक नाम की कंपनी ने यह मामला ‘कोविशील्ड’ नाम को लेकर किया है। कंपनी का कहना है कि उन्होंने इस नाम से पहले ही कई प्रोडक्ट तैयार किए हैं और बेचे भी जा चुके हैं। सीरम में ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजैनेका वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण हो रहा है।

गौरतलब है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजैनेका की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को आपात कालीन इस्तेमाल की अनुमति दे दी थी। हालांकि, दोनों वैक्सीन को पाबंदियों के साथ उपयोग की इजाजत मिली है। इसी तरह की अनुमति अमेरिका और ब्रिटेन ने फाइजर, मॉडर्ना की वैक्सीन को दी है। दरअसल कुछ दिनों पहले सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने वैक्सीन निर्माताओं को मुकदमों से बचाने की मांग की थी। उन्होंने सरकार से इस संबंध में कानून लाने की भी बात कही थी। पूनावाला ने सरकार से मुकदमों के खिलाफ निर्माताओं को सुरक्षित रखे जाने की मांग की थी।

गौरतलब है कि इससे पहले चेन्नई के एक वॉलिंटियर ने आरोप लगाया था कि वैक्सीन ट्रायल के बाद उसे साइट इफेक्ट्स से जूझना पड़ा था। बतादें कि नांदेड़ की फार्मा कंपनी कटिस बायोटेक ने सीरम इंस्टीट्यूट के खिलाफ पुणे कमर्शियल कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि सीरम ने अपनी कोविड-19 वैक्सीन के लिए कोविशील्ड नाम का इस्तेमाल किया है। जबकि, उन्होंने पहले ही इस नाम के पंजीयन के लिए आवेदन दिया हुआ है। कंपनी ने दावा किया है कि उन्होंने कोविशील्ड नाम के ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन के लिए अप्रैल 2020 में आवेदन किया था। इतना ही नहीं कंपनी का कहना है कि वे इस नाम से पहले ही कई तरह के उत्पाद तैयार कर चुके हैं। इसके अलावा कंपनी इस नाम से अपने कई प्रोडक्ट्स को बाजार में बेच रही है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए