गैस्ट्रिक और एलर्जी की दवा के सैंपल फेल

बद्दी। हिमाचल प्रदेश में बनी गैस्ट्रिक और एलर्जी की दवा मानकों पर खरी नहीं उतरी है। केंद्रीय औषध मानक नियंत्रक संगठन के दिसंबर के ड्रग अलर्ट में सैंपल फेल हुए हैं। इसमें जिला सोलन के बरोटीवाला के जोहड़ापुर और पांवटा साहिब के रामपुर घाट के उद्योगों की दवा शामिल है।

बता दें कि इनमें हिमाचल प्रदेश के दो, गुजरात के पांच, महाराष्ट्र का एक, उत्तराखंड के दो, जम्मू-कश्मीर का एक, यूपी के तीन और तेलंगाना का एक दवा उद्योग का सैंपल फेल हुआ है। बरोटीवाला के जोहड़ापुर स्थित मैसर्ज एंड लाइफ साइंस इंडिया लिमिटेड कंपनी की गैस्ट्रिक की दवा पेंटोप्रोजोल सोडियम टैबलेट बैच नंबर एटीपीपी 2011 और औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब के रामपुर घाट स्थित मैसर्ज नेंज मेड साइंस फार्मा कंपनी की स्किन एलर्जी की दवा नेनजीड्रोल लोशन का सैंपल फेल हुआ है।

दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि जिन उद्योगों के सैंपल फेल हुए हैं, उनको नोटिस जारी कर दिए हैं। फेल हुए सैंपलों के बैच बाजार से उठाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। दरअसल ड्रग नियंत्रक ने इन उद्योगों को नोटिस जारी कर बाजार से स्टॉक वापस मंगवा लिया है। संगठन ने दिसंबर में 943 दवाओं को सैंपल लिए थे, जिनमें से 928 मानकों पर खरे उतरे और 15 के सैंपल फेल हुए हैं।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 6 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 6 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त