हरियाणा में रिवश्त लेते पकडे गए दो डॉक्टर विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

फरीदाबाद। डॉक्टर को धरती का भगवान माना गया है लेकिन अगर यही भगवान मौत का सौदा करने लगें तो आम इंसान कहां जाये। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सरकारी अस्पताल के दो डॉक्टरों को रिश्वत देते रंगे हाथों विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया है। मामला मरीज की मौत का है, जिसकी निजी अस्पताल में जांच चल रही है। इस जांच को रफा दफा करने की एवज में ही डील की गई थी। इस डील के तहत 5 लाख रुपये देते हुए दोनों डॉक्टरों को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने के बाद दोनों के खिलाफ सेक्टर-17 बैलेंस थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक आरोपी BK अस्पताल का और दूसरा निजी अस्पताल का संचालक बताया जा रहा है। SGM नगर निवासी नवीन कुमार की मां कुछ महीने पहले बीमार थी। उन्हें चिमनी बाई धर्मशाला के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। बेटे नवीन ने आरोप लगाया कि उनकी मां की मौत अस्पताल की लापरवाही से हुई है।

उन्होंने अस्पताल के खिलाफ जांच के लिए CM विंडो और CMO को शिकायत दी थी। CMO ने BK अस्पताल में कार्यरत डॉ. नवदीप सिंघल को इसकी जांच सौंपी थी। अब डॉ. नवदीप और आरोपी निजी अस्पताल के डॉक्टर सुरेश उन पर शिकायत वापस लेने का लगातार दबाव बना रहे है। उन्होंने उन्हें 5 लाख रुपये बतौर रिश्वत देने की पेशकश भी की। इन्हीं 5 लाख रुपयों को नवीन को देते हुए दोनों डॉक्टरों को पकड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों डॉक्टरों ने पीड़ित नवीन को BK अस्पताल के CMO ऑफिस में बुलाया था और वहीं पर 5 लाख देने की पेशकश की थी। दोनों डॉक्टरों ने जैसे ही नवीन को पैसे दिए विजिलेंस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों डॉक्टरों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए