ड्रग्स कंट्रोल की संयुक्त टीम ने नशे के जखीरे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

संबलपुर। नशे का कारोबार खुलेआम चल रहा है। बतादें कि ड्रग्स कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने नशे का जखीरे के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गौतलब है कि छह महीने बाद एक बार फिर जिला आबकारी विभाग और जिला ड्रग्स कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने उपनगर बुर्ला में नशा कारोबारी राजकिशोर धीमान के घर पर छापेमारी कर नशे का जखीरा जब्त किया है।

आरोपित राजकिशोर के घर से 1200 नशे की गोली और 296 बोतल कफ सिरप जब्त करने समेत उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि छह महीने पहले, संबलपुर जिलाधीश शुभम सक्सेना के निर्देश पर छापेमारी के दौरान राजकिशोर बचकर भाग निकला था जबकि उसके पूजा घर में बने तहखाने से आबकारी और ड्रग्स विभाग ने 1150 नशे की गोली और 238 बोतल कफ सिरप जब्त किया था। बतादें कि शिक्षानगरी में नशा कारोबार चलाकर वह विद्यार्थियों के भविष्य को अंधेरी गलियों में धकेलने की कोशिश कर रहा है।

इसके लिए लोग बुर्ला पुलिस की निष्कि्त्रयता को जिम्मेदार बता रहे है। सूबे में शिक्षानगरी के रूप में प्रसिद्ध उपनगर बुर्ला के गुरुद्वारा कॉलोनी में रहने वाले नशा कारोबारी राजकिशोर धीमान द्वारा फिर से नशा कारोबार शुरू कर दिए जाने की सूचना मिलने के बाद बुधवार को अपराह्न आबकारी और ड्रग्स कंट्रोल की संयुक्त टीम ने राजकिशोर के घर पर छापेमारी कर नशे का यह जखीरा जब्त किया।

बताया जा रहा है कि छह महीने पहले हुई छापेमारी के दौरान फरार राजकिशोर कुछ महीने तक गायब रहा और फिर मामला ठंडा पड़ते ही अपना नशा कारोबार फिर से शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस की नजर बचाकर आरोपित यहां कफ सिरप का कारोबार कर रहा था। बताया जाता है कि आरोपित आस पास के ग्रामीण इलाकों में भी कफ सिरप की आपूर्ति किया करता था।

 

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 24 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई