1.44 लाख की प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक गिरफ्तार

बीकानेर। प्रतिबंधित दवाओं की भारी खेप के साथ एक आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है। बतादें कि 1.44 लाख की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई है। दरअसल बॉर्डर एरिया में बीएसएफ और रावला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित दवाओं की खेप पकड़ी है। इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक लाख 44 हजार रुपए कीमत की 7500 दवाएं बरामद की गई हैं।

बॉर्डर एरिया में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पिछले दिनों अनूपगढ़ इलाके में 43 हजार नशीली दवाएं पकड़ी गई थी। दवाओं की तस्करी पर नजर रखते हुए बीएसएफ की जी ब्रांच के डिप्टी कमांडेंट दीपेन्द्र सिंह शेखावत को प्रतिबंधित दवाओं की खेप आने की सूचना मिली थी। उसके आधार पर सतराना स्थित 127वीं बटालियन और रावला पुलिस का एक संयुक्त दल गठित किया गया।

इस दल ने अपना जाल बिछाया। गुरुवार तड़के करीब चार बजे सात केएनडी में 365 हैड रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। उसके पास से 7500 नग प्रतिबंधित दवा ट्रेमाडोल हाइड्रोक्लोराइड ट्रायो एसआर बरामद हुई। इस दवा की बाजार में कीमत एक लाख 44 हजार रुपए है। आरोपी हरविंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह रियोद कलां, बुदलाडा पंजाब का रहने वाला है।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट