प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज में एक साथ कोरोना संक्रमित मिले 40 स्टूडेंट्स, तत्काल सील हुआ अस्पताल

मंगलौर। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में धीरे-धीरे कमी आने पर कई राज्यों में स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन इस बीच बड़ी खबर कर्नाटक के मंगलौर से आ रही है, जहां पर एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज में एक साथ कोविड-19 के 40 मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। यहां पर 40 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी स्टूडेंट्स केरल से यहां पर पढ़ाई करने पहुंचे थे।

कोरोना के इतने सारे मामले सामने आने के बाद कन्नड़ जिले के उल्लाल में स्थित इस कॉलेज को सील कर दिया गया है। आपको बता दें कि उल्लाल शहर के नगर पालिका अधिकारियों द्वारा कॉलेज और अस्पताल को सील करने का आदेश दिए गए थे। उल्लाल सिटी नगरपालिका आयुक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी, नोडल अधिकारी और उल्लाल शहर नगरपालिका आयुक्त ने घटनास्थल का दौरा किया और इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

जहां एक तरफ भारत में कोरोना के मामले कम होने के बाद आर्थिक गतिविधियां तेज की जा रही हैं और स्कूलों को खोलने का फैसला लिया जा रहा है, वहीं इस बीच कर्नाटक में इतने सारे स्टूडेंट्स के कोरोना संक्रमित मिलने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक ही देश में दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। बता दे कि पहले नंबर पर महाराष्ट्र का नाम है।

 

Related Posts

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पटना (बिहार)। नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग होने का मामला प्रकाश में आया है। पूरे बिहार में नकली और नशीली दवाओं का कारोबार हो रहा है। अब तस्कर दवाओं…

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

मैड्रिड। पेट के कैंसर के गंभीर मरीजों के लिए नई दवा उम्मीद जगा रही है। फार्मा एस्ट्राजेनेका की दवा ‘सोने-वी’ का एटवांस स्टेज के पेट के कैंसर के मरीजों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 13 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 18 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक