1125 बोतल प्रतिबंधित फेंसिडिल कफ सिरप जब्त

कोलकाता। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए 1125 बोतल प्रतिबंधित फेंसिडिल कफ सिरप, जब्त किए हैं। बीएसएफ ने जब्त किए सामानों को पुलिस स्टेशन हुगलबेरिया को सौंप दिया है। इधर, 141वीं बटालियन बीएसएफ के कमांडेंट एन एस रौतेला ने बताया कि मुस्तैद जवानों द्वारा दिन- रात ड्यूटी मे दिखाई हुई तत्परता के कारण तस्कर अपने मंसूबों में कामयाब नही हो पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दक्षिण बंगाल फ्रटियर की तरफ से चलाए जा रहे शून्य तस्करी अभियान के प्रति हमारी बटालियन के जवान दृढ संकल्पित हैं। बीएसएफ की ओर से एक बयान में बताया गया कि फेंसिडिल, गांजा व शराब की बीएसएफ की सीमा चौकी काचारिपाड़ा, 141वीं बटालियन के इलाके से बांग्लादेश में तस्करी की कोशिश की जा रही थीं। बयान के मुताबिक, 13 फरवरी को बीएसएफ की खुफिया शाखा से नशीले पदार्थों की तस्करी के बारे में जानकारी मिलने पर सीमा चौकी बसुमरी के कंपनी कमांडर ने सीमा चौकी कचरीपारा के इलाके में स्वयं की अध्यक्षता में शकिया इलाके में सीमा चौकी काचारिपाड़ा के पोस्ट कमांडर के साथ गश्त निकालीं।

इसी दौरान सीमा चौकी से लगभग 850 मीटर दूर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सरकंडो की झाड़ी में संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तलाशी शुरू किया। तलाशी के दौरान झाडिय़ों के बीच 12 गठरी बरामद हुई, जिसमें से फेंसिडिल, गांजा और देशी शराब बरामद की गईं। हालांकि तस्कर भागने में कामयाब रहे। जब्त सामानों का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 2,92,301 रुपये है।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 11 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 21 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 21 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए