होम्योपैथी की डिग्री पर एलोपैथिक पद्धति से इलाज, क्लीनिक सील

मंदसौर। होम्योपैथी की डिग्री पर एलोपैथिक पद्धति से इलाज करने के मामले में प्रशासन ने एक क्लीनिक पर कार्रवाई की। क्लीनिक संचालक के खिलाफ बीएमओ की शिकायत प्रकरण दर्ज किया गया। सोमवार दोपहर 2.30 बजे 5 सदस्यीय टीम नीमचौक स्थित आशीर्वाद क्लीनिक पहुंची। मामले में बीएमओ डॉ. दानगढ़ ने बताया कि होम्योपैथी के डॉ. पाटीदार एलोपैथिक पद्धति से इलाज कर रहे हैं।

यह शिकायत प्रशासन को की गई थी। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई की। डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साथ ही मामले में डॉ. पाटीदार का कहना है कि क्लीनिक पर मिली दवाएं मेडिकल की हैं। शिकायत निराधार है। शिकायतकर्ता मुझे परेशान कर रहा था। उसने मुझसे रुपयों की मांग भी की थी। यहां शिकायत की जानकारी देने के बाद क्लीनिक की जांच की गई।

टीम ने सबसे पहले वहां मौजूद डॉ. कमलेश पाटीदार की डिग्री देखी। जो कि बीएचएमएस निकली। इसके बाद जब टीम ने क्लीनिक का निरीक्षण किया तो वहां 17 बक्सों में एलोपैथी की दवाएं मिलीं। प्रशासन ने दवाएं जब्त कर क्लीनिक सील किया। इसके बाद बीएमओ मनीष दानगढ़ ने डॉ. पाटीदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी