हरियाणा में करोड़ों के दवा घोटाले की जांच को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

चंडीगढ़। दवा घोटाले के लगातार खुलासे हो रहे है। पहले गोरखपुर में दवा घोटाले का मामला सामने आया था अब हरियाणा में भी 300 करोड़ के दवा घोटाले का मामला सामने आया है। बता दें कि दवा खरीद घोटाले की जांच को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। दरअसल हरियाणा में 300 करोड़ के चर्चित दवा खरीद घोटाले की जांच की मांग को लेकर सबका मंगल हो नामक संस्था ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। संस्था के वकील प्रदीप रापडिय़ा ने बताया कि मामले की शिकायत सुबूतों के साथ विजीलैंस और ई.डी. को की थी, लेकिन सारे दस्तावेज संबंधित आरोपियों तक पहुंचा दिए गए।

घोटाले के सबूत जांच एजैंसी को सौंपे गए थे। इससे पहले सरकार ने जिला स्तर पर जांच के आदेश दिए थे तब सामने आया था कि फतेहाबाद में खरीदा गया ब्लीचिंग पाऊडर 19 रुपए टैंडर में था, 76 रुपए में खरीदा गया। मास्क, जो टैंडर में 95 पैसे का था वह 4.90 रुपए में खरीदे गए। 400 ग्राम का सैनिटाइजर 195 की जगह 325 रुपए में खरीदा गया। इसके अलावा बी.पी. मशीन की टैंडर में कीमत 780 रुपए थी, जो 1650 में खरीदी गई। इसी प्रकार प्रैग्नैंसी जांच की किट 2.75 रुपए की जगह 6, 16 और 28 रुपए में खरीदी गई।

जांच में यह भी सामने आया कि जिस कम्पनी का मालिक तिहाड़ जेल में बंद है उसकी कम्पनी और व्यक्तियों के नाम से स्वास्थ्य विभाग के एक व्यक्ति ने टैंडर प्रक्रिया में हिस्सा लिया और जेल में बंद व्यक्ति के हस्ताक्षर भी किए। हरियाणा फार्मैसी काऊंसिल के चेयरमैन और उनकी बेटी का नाम भी सामने आया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी जांच की बात कही थी, लेकिन जिला स्तर पर जांच के बाद एफ.आई.आर. की सिफारिश के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जगविंदर नामक व्यक्ति की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई जिस पर जल्द सुनवाई होगी।

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 8 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 7 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 8 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 7 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 12 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 19 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा