2000 लोगों की मौत की दोषी बनी दवा कंपनी, 32 करोड़ अमेरिकी डॉलर का लगा जुर्माना

फ्रांस। फ्रांस की दवा निर्माता कंपनी को अदालत ने ‘धोखाधड़ी’ और ‘मौत का कारण बनने’ का दोषी पाया है। आरोप है कि सरवियर ने डायबिटीज के लिए मेडिएटर नाम से दवा का निर्माण किया था और उसके इस्तेमाल से मरीजों पर नकारात्मक असर हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, गोली का संबंध दो हजार लोगों की मौत से जोड़ा गया। दरअसल 2010 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिएटर इस्तेमाल करने वाले लाखों लोगों में दो हजार की संदिग्ध मौत की वजह बनी और उसकी बिक्री करीब 30 साल से हो रही थी।

1998 में गोली के सुरक्षित होने का मामला उठानेवाले एक डॉक्टर ने गवाही दी कि दावा वापस लेने के लिए उसे धमकी दी गई थी। गोली की सुरक्षा को लेकर पहली बार 2007 में चेतावनी जारी की गई। लंग विशेषज्ञ ने मेडिएटर और गंभीर दिल और लंग नुकसान के बीच संबंध को जाहिर किया। चेतावनी के बाद सरवियर ने 1997 और 2004 के बीच मेडिएटर को कई देशों के बाजारों से वापस ले लिया, लेकिन उसके बावजूद फ्रांस में 2009 में दवा पर बैन लगाया गया। बचाव पक्ष ने दलील दी कि 2009 से पहले मेडिएटर से जुड़े खतरों का कंपनी को जानकारी नहीं थी। अदालत को बताया गया कि कंपनी ने कभी दिखावा नहीं किया कि दवा डाइट की एक गोली थी।

बता दें कि आरोप को सही पाते हुए अदालत ने कंपनी पर 32 करोड़ अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया। अदालत ने माना कि कंपनी ने अपनी गोली के खतरनाक साइड-इफेक्ट्स को लोगों से छिपाया। कंपनी के पूर्व अधिकारी को भी चार साल कैद की सजा सुनाई गई, फिलहाल अदालत ने सजा को स्थगित कर दिया है। फ्रांस की दवा नियामक संस्था पर भी 36 लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। संस्था पर आरोप है कि उसने बाजार में कई साल तक घटिया दवा की बिक्री पर नरमी बरती और मरीज की मौत को रोकने में नाकाम रही। मुकदमे की शुरुआत 2019 में हुई थी और आरोपों के मुताबिक फ्रांस के इतिहास में सबसे बड़ा स्वास्थ्य घोटाला माना जा रहा है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 9 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट