भारतीय दवा कंपनियों ज़ायडस, एलेम्बिक ने अमेरिका से वापस मंगाईं 2 दवाएं

नई दिल्ली। दो भारतीय दवा कंपनियां, ज़ायडस कैडिला व एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स, अपने उत्पादों के बारे में शिकायतें मिलने के बाद, अमेरिका से अपनी दवाएं वापस मंगा रही है। दोनों वापसियों को संभावित रूप से ‘जीवन के लिए ख़तरनाक’ बताया जा रहा है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएस एफडीए) के अनुसार, गुजरात स्थित एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स की सहायक अमेरिकी कंपनी, ग़लत लेबल लग जाने की वजह से, स्वेच्छा से उच्च रक्त चाप की अपनी दवा टेल्मिसार्टन बाज़ार से वापस ले रही है।

कंपनी को शिकायतें मिली हैं कि 20 एमजी के लेबल लगी बोतलों में 40 एमजी की गोलियां पाई जा रही हैं। लेकिन कंपनी ने स्पष्ट किया है कि 20 एमजी की गोलियां गोल होती हैं, जबकि 40 एमजी की गोलियां अंडाकार होती हैं। ज़ायडस फार्मास्यूटिकल्स (अमेरिका) ने भी, जो भारतीय दवा निर्माता ज़ायडस कैडिला का एक अंग है, स्वेच्छा से ऐलान किया कि एसीक्लोविर सोडियम इंजेक्शन को वापस लिया जाएगा, जिसका इस्तेमाल प्रतिरक्षा में अक्षम रोगियों को हर्पीज़ संक्रमण के इलाज में दिया जाता है। कंपनी को शीशियों में क्रिस्टलीकरण यानी दाने बनने की कई शिकायतें मिलीं थीं।

भारत की शीर्ष दवा नियामक इकाई, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक न्यूज़ पेपर को बताया कि उनका ऑफिस दोनों कंपनियों से, भारत में बिक रहे ऐसे ही उत्पादों की स्थिति के बारे में पता कर रहा है। ‘हम अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम पर नियमित रूप से निगाह रखते हैं और भारतीय बाज़ार की स्थिति का पता लगाने के लिए कंपनियों के संपर्क में रहते हैं। चिंता की कोई बात नहीं है, हम दोनों कंपनियों के संपर्क में हैं।

दरअसल यूएस एफडीए के अनुसार दोनों कंपनियों ने 24 मार्च को दवाओं की ‘स्वेच्छा से वापसी’ का ऐलान किया। ज़ायडस फार्मास्यूटिकल्स (अमेरिका) इंक के ऐलान के अनुसार, जो यूएस एफडीए की वेबसाइट पर प्रकाशित हुआ, ‘क्रिस्टल बन गए एसीक्लोविर सोडियम इंजेक्शन, 50 एमजी/एमएल को लगाने में, संभावित रूप से ख़तरनाक विपरीत प्रतिक्रिया की आशंका है। उसमें कहा गया कि इसके परिणामों में, ‘इंजेक्शन की जगह पर नस में सूजन और लोकल प्रतिक्रियाएं, ख़ून की नसों में क्षति या बाधा, जिससे ख़ासकर फेफड़ों में थक्के बन सकते हैं, कणिकीय पदार्थों का ख़ून के प्रवाह में घुस जाना, जिससे थक्के बन सकते हैं, और नतीजे में स्ट्रोक, दिल का दौरा, लिवर और गुर्दों के काम में कमी या टिश्यूज़ अथवा सेल्स का नष्ट हो जाना शामिल हैं।

लेकिन, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ‘उसे इस उत्पाद की वापसी से जुड़ी किसी विपरीत प्रतिक्रिया की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। एलेम्बिक की घोषणा में, जिसने टेल्मिसार्टन को वापस मंगाया है, कहा गया है कि उच्च रक्तचाप की दवा ‘ऐसे मरीज़ों को प्रभावित कर सकती है, जो लंबे समय तक टेल्मिसार्टन की डबल ख़ुराक पर रहे हों। उन्हें निम्न रक्तचाप का अनुभव हो सकता है, किडनी फंक्शन बिगड़ सकता है, या उनका पोटेशियम बढ़ सकता है, जो ख़तरनाक साबित हो सकता है। कंपनी ने ये भी स्पष्ट किया कि, ‘एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड को इस वापसी से जुड़ी किसी विपरीत घटना की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। उसने ये भी ऐलान किया है कि ‘गोलियों के आकार और उन पर उभरे हुए विवरण को चेक करके, ग़लत उत्पाद का पता लगाया जा सकता है।

Related Posts

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

बैतूल (मध्य प्रदेश) । हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। 5 लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया है। इन सभी को…

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

हैदराबाद (तेलंगाना)।  नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड की गई है। टीजी सेफ के ड्रग्स विंग ने ग्रेटर हैदराबाद में मेडिकल दुकानों पर छापेमारी की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद