औषधि प्रशासन की टीम ने नौ दवा विक्रेताओं को थमाया नोटिस

लखनऊ। कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बता दें कि कई जगह लॉक डाउन लगा दिया है। तो कई जगह लॉक डाउन लगाने की सम्भावना बन रही है। गौरतलब है कि दवा की दुकानों पर कोविड दिशा निर्देशों का कितना पालन हो रहा है इसकी पड़ताल शुरू हो गई है। डीएम के निर्देश पर औषधि प्रशासन की अलग अलग टीमों ने शनिवार को छापेमारी की। नौ प्रतिष्ठानों को लापरवाही पर नोटिस दिया गया है।

डीएम अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर औषधि प्रशासन की टीमों ने अमीनाबाद न्यू मेडिसिन मार्केट का निरीक्षण किया। इस दौरान 10 प्रतिष्ठानों में जा कर व्यवस्था देखी। औषधि निरीक्षक ने हीरल मेडिकोज, एसके एजेंसी, स्ट्रेडिंग कंपनी, श्रीदुर्गा, अनन्त इंटरप्राइजेज, राधे कृष्णा फार्मा, केडी फार्मा, आईजे श्रीजी ट्रेडर्स और एएस फार्मा को नोटिस दिया है। साथ ही कोविड दिशा निर्देशों का पालन करने, बिना मास्क पहने आए खरीदार को बिक्री न करने जैसे नियमों का पालन करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण का कार्य आगे भी जारी रहेगा। डीएम ने बताया कि कहीं पर दवा, मास्क या सैनिटाइजर की कमी होने की शिकायत नहीं मिली है। वहीं, कंटेनमेंट जोन में भी घर-घर दवाओं की होम डिलिवरी शनिवार से शुरू कर दी गई है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश