कोरोना का कहर: होम्योपैथिक दवाओं का इस्तेमाल कर बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता

अमरोहा। होम्योपैथिक दवाओं का सेवन करके भी लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं। इसमें आर्सेनिकम अल्बम का सेवन महीने में तीन दिन और कंफेयर दवा का इस्तेमाल महज एक दिन कर सकते हैं। जीनस एपिडेमिकस भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर है। यह दवा स्वाइन फ्लू बीमारी में भी काम आती है।

होम्योपैथिक चिकित्सक जावेद अख्तर सिद्दीकी ने बताया कि लोगों की लापरवाही से कोरोना संक्रमण एक बार तेजी से उभर रहा है जिसको लेकर केंद्र और राज्य सरकार भी चितित है। कहा कि कोरोना फिर से फैलने की विशेष वजह बिना मास्क के घर से निकलना, सैनिटाइजर का प्रयोग न करना, बाजार व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में घूमना आदि हैं। कहा कि वैसे तो सरकार कोरोना को काबू करने के लिए सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीके लगवा रही है, लेकिन लोगों को टीके के साथ-साथ सावधानी बरतने की जरूरत है तभी इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। यह उन्हीं लोगों को प्रभावित करता है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। टीबी, सांस, कैंसर, अस्थमा, डायबिटीज आदि बीमारियों से ग्रसित लोग भी इसकी चपेट में आसानी से आ जाते हैं।

बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में होम्योपैथिक दवाओं का भी विशेष महत्व है। कई लोग चिकित्सकों की सलाह पर इन दवाओं को इस्तेमाल भी कर रहे हैं। कहा कि आर्सेनिकम अल्बम और कंपेयर दवा विशेष रूप से कारगर है। आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार आर्सेनिकम अल्बम दवा महीने में तीन बार सुबह, शाम, दोपहर लेनी आवश्यक है जबकि, कंपेयर दवा महीने में एक बार ही सेवन करनी हे। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। बताया कि जीनस एपि डेमिकस दवा भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर सिद्ध हुई है और इसकी नगर में 70 हजार डोज बिक चुकी हैं।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 13 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़