झारखंड सरकार ने बांग्लादेश से रेमडेसिवीर इंजेक्शन मंगवाने के लिए केंद्र सरकार से मांगी अनुमति

नई दिल्ली। देश में कोरोना की एंटीवायरल ड्रग रेमडेसिवीर की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है लेकिन इस दवा की देशभर में भारी कमी है। ऐसे में झारखंड सरकार ने रेमडेसिवीर के इंपोर्ट के लिए बांग्लादेश की कुछ फार्मा कंपनियों से संपर्क किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया है कि राज्य सरकार ने विदेश से ये दवा खरीदने के लिए केंद्र की अनुमति मांगी है।

हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में लिखा, “झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए रेमडेसिवीर दवा की आवश्यकता बड़े पैमाने पर महसूस की जा रही है। आपातकालीन उपयोग के लिए हमने बांग्लादेश में फार्मा कंपनियों से करीब 50,000 शीशियां खरीदने के लिए संपर्क किया है। मैंने केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा जी को पत्र लिखकर इस दवा को जल्द से जल्द आयात करने की अनुमति मांगी है।

बता दें, रेमडेसिवीर दवा कोरोना संक्रमित मरीज के इलाज के लिए कारगर साबित हो रही है। देशभर में इस दवा की काफी कमी है. कमी के चलते कई जगह इस दवा की कालाबाजारी भी हो रही है। हाल ही में एनपीपीए ने शनिवार को कहा था कि सरकार के हस्तक्षेप के बाद दवा कंपनियों ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज में काम आने वाले रेमडेसिवीर इन्जेक्शन के दाम कम कर दिए हैं। दवा कंपनी केडिला हेल्थकेयर, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और सिप्ला ने रेमडेसिविर इंजेक्शन (100 मिग्रा की शीशी) के अपने अपने ब्रांड के दाम कम किए हैं।

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौडा ने दवा कंपनियों द्वारा उठाये गए इस कदम पर प्रसन्नता जाहिर की है। एक ट्वीट कर उन्होंने कहा था, “इस नाजुक समय में यह लोगों के लिए बड़ी राहत है। सरकार के हस्तक्षेप के बाद रेमडेसिवीर के दाम अब कम हुए हैं। मैं औषधि कंपनियों का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई में साथ दिया है। हैदराबाद की डॉ रेड्डीज लैब इस दवा को रेडिक्स नाम से बेचती है। उसने इसका दाम 5,400 रुपये से कम कर अब 2700 रुपये कर दिया है। इसी तरह सिप्ला की दवा सिप्रेमी अब 3,000 रुपये की हो गयी है। यह पहले 4,000 की पड़ती थी।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 18 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस