चिकित्सक नहीं लिख रहे मरीजों के पर्चे पर जेनरिक दवाएं

मेदिनीनगर। ब्रांडेड महंगी दवाओं के विकल्प में समान गुणवत्ता वाली जेनरिक दवाइयों को कम कीमत पर जनता को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जुलाई 2015 को जन औषधि योजना शुरू की थी। इसके तहत जन औषधि केंद्र स्थापित कर लोगों को काफी सस्ती दर पर जेनरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जानी थी। पलामू के सरकारी अस्पतालों में तो अब तक केंद्र का संचालन अब तक शुरू नहीं किया जा सका। लेकिन निजी स्तर पर केंद्र का संचालन शहर में जरूर हो रहा है। लेकिन हाल के दिनों में सस्ती दवा की दुकान भी बीमार पड़ने लगी है।

कारण कि अधिकांश चिकित्सक भी मरीजों के पर्चे पर जेनरिक दवाएं नहीं लिख रहे हैं। बता दें कि जन औषधि केंद्र में रविवार को जेलहाता निवासी अरूण कुमार, उज्जवल सिन्हा, मयंक, रूपेश व शंभू कुमार डा महेंद्र प्रसाद चौबे का पुर्जा लेकर पहुंचे। वे लोग लिमसी, जिनकोविट, स्काविस्टा, मुसीनेट, डोक्सी वन एलडीआर और डोक्सी वन लेबलेट की मांग कर रहे थे। केंद्र के कर्मचारी कुछ दवाएं जेनरिक की दे रहे थे। बावजूद वे लोग उसी नाम की दवा की मांग करने लगे। कर्मचारियों ने कहा कि यहां जेनरिक दवाएं ही मिलेंगी। उस कंपनी की दवाएं यहां नहीं है। इसके बाद वे लोग वापस लौट गए। कर्मचारियों ने बताया कि चिकित्सक ब्रांडेड दवाएं लिखते हैं।

मरीज व उसके स्वजन उसी कंपनी की दवाएं लेना भी पसंद करते हैं। दरअसल गरीबों का दुर्भाग्य है कि पलामू जिले में अबतक सरकारी अस्पतालों में एक भी जन औषधि केंद्र नहीं खुल सकी है। यहां तक की जिले के मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल में भी जन औषधि केंद्र स्थापित नहीं हो सका है। जन औषधि केंद्र के न खुलने से मरीजों को बाहर से दवाइयां महंगे दाम पर लेनी पड़ रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने का सपना कैसे पूरा होगा। जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाने की घोषणा के बाद लगा था कि अब गरीब भी बीमार होने पर अपना बेहतर इलाज कराने के बाद दवा खरीद पाएंगे। लेकिन जिले में जन औषधि केंद्र नहीं खुलने की वजह से जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

बड़ी संख्या में गरीब लोग सरकारी अस्पतालों में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराते हैं। इन्हें सरकारी अस्पतालों में कुछ दवाइयां मिल जाती हैं। दवाई उपलब्ध नहीं रहने की स्थिति में इन्हें बाहर से दवाइयां खरीदना पड़ता है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री जन औषधि योजना की शुरूआत की गई थी। ब्रांडेड अंग्रेजी दवा से 50 से 60 फीसद कम कीमत पर जेनेरिक दवा मिलती है। जेनेरिक दवा से जिले के मरीजों को काफी लाभ होगा। मेदिनीनगर के केजी स्कूल रोड स्थित जन औषधि केंद्र पर कुछ युवतियां देवा लेने पहुंची। लेकिन वहां अधिकांश दवाएं उपलब्ध नहीं थी। कारण कि वे ब्रांडेड दवा की मांग पर अडिग थी।

 

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 7 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 7 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 8 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 19 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती