मुश्किल घड़ी में अमेरिका ने मोड़ा मुंह, भारत को वैक्सीन बनाने का कच्चा माल देने से किया इनकार

वॉशिंगटन। देश में एक तरफ कोरोना का आतंक है तो वहीं दूसरी तरफ इस परीक्षा की घड़ी में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका भारत को कोरोना वैक्सीन बनाने का कच्चा माल नहीं देगा। दरअसल अमेरिका ने एक बार फिर भारत में कोविड वैक्सीन निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के निर्यात पर लगी पाबंदियों को हटाने से इनकार किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारत के अनुरोध को पूरा करने से पहले अपने नागरिकों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी लोगों के प्रति हमारी विशेष जिम्मेदारी है। भारत में बढ़ रहे कोविड की सुनामी के बीच सहायता की अपील के बावजूद मदद से इनकार करने के वैश्विक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

यही अमेरिका जब पिछले साल कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा पीड़ित था, तब भारत ने तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की करोड़ों टेबलेट्स को निर्यात किया था। लेकिन, अमेरिका ने पुराने उपकार को भूलते हुए मुसीबत के समय में भारत के वैक्सीन प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए कच्चे माल के निर्यात से इनकार कर दिया है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने दलील दी कि निसंदेह यह केवल हमारे हित में नहीं है कि अमेरिकी लोग वैक्सीनेट हों, बल्कि यह बाकी दुनिया के लिए भी लाभकारी कदम है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के साथ वैक्सीन के कच्चे माल को लेकर कई बार बातचीत की है। भारतीय विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने अमेरिकी उप सचिव वेंडी शेरमन के साथ भी पाबंदियों को हटाने का अनुरोध किया है।

राष्ट्रपति जो बाइडन की डेमोक्रेटिक पार्टी के कई नेताओं ने भी इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए खुलकर भारत की मदद करने की अपील की है। लेकिन, इस बयान के बाद यह तय माना जा रहा है कि अमेरिका हाल-फिलहाल में तो भारत की मदद नहीं करने जा रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद एडवर्ड मार्के ने एक ट्वीट में कहा था कि हमारे पास जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए सारे संसाधन हैं और यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।

अमेरिकी कांग्रेस में विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष सांसद ग्रेगरी मीक्स ने कहा कि वह महामारी के कारण भारत में बने हालात को लेकर चिंतित हैं। सांसद हेली स्टीवंस ने कहा कि वह कोविड-19 महामारी से जूझ रहे भारत के लोगों को ढाढस बंधाना चाहती हैं। स्टीवंस ने कहा कि भारत में महामारी का सामना कर रहे परिवारों के लिए मैं प्रार्थना करती हूं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समन्वय बनाने का आग्रह करती हूं ताकि वहां पर लोगों की मदद की जा सके।

अमेरिका के अड़ियल रवैये से भारत के साथ उसकी दोस्ती की मंशा पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस समय पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। हर देश दूसरे देश का सभी विवादों को पीछे छोड़ मदद करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में अमेरिका को ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि उसने भारत में वैक्सीन निर्माण बढ़ाने वाले कच्चे माल पर ही रोक लगा दी। क्या अमेरिका की भारत से दोस्ती केवल चीन को साधने के लिए ही है?

अमेरिका के इस अड़ियल रवैये से भारत के साथ न केवल दोस्ती बल्कि वैक्सीनेशन प्रोग्राम के भी प्रभावित होने की उम्मीद है। भारत में हर दिन रिकॉर्ड कोरोना केस और मौतें आ रही हैं। ऐसे में सरकार ने 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को 1 मई से वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है। अगर वैक्सीन का उत्पादन नहीं बढ़ेगा तो भारत में पूरी आबादी को वैक्सीनेट करने में काफी समय लग सकता है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 27 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी