सवा लाख में खरीदे 6 इंजेक्शन, लगाते ही फेफड़ों में बढ़ा 80 प्रतिशत संक्रमण

इंदौर। नमक और ग्लूकोज से बने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने से 50 फीसद संक्रमित फेफड़े 80 फीसद तक संक्रमित हो गए। दामाद का आक्सीजन लेवल भी अचानक नीचे चला गया। बयान देते -देते महिला थाने में ही रोने लगी। टीआइ ने समझाया और कहा आरोपितों को कड़ी सजा मिलेगी।

विजयनगर थाना टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक पुलिस आरोपित सुनील मिश्रा ने पुनीत शाह और कौशल वोरा से नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की दो खेप ली थी। पहली 700 इंजेक्शन की थी, जिसमें से 500 सिटी अस्पताल, जबलपुर के संचालक को दी। 100 इंजेक्शन आशीष ठाकुर को और 100 प्रशांत पाराशर को। इसके बाद 500 इंजेक्शन और लाकर खुदरा बेच दिए। पुलिस ने सभी इंजेक्शन का हिसाब मिला लिया है।

आरोपित सुनील के उस नंबर की काल डिटेल निकाल ली है, जिससे वह ग्राहकों से संपर्क में था। पुलिस ने गुरुवार को खातेगांव की उस महिला के बयान लिए, जिसने सुनील से सवा लाख रुपये में 8 इंजेक्शन खरीदे थे। महिला ने बताया उसने 4 इंजेक्शन लगवा लिए थे। तब तक दामाद के फेफडों 50 फीसद संक्रमण था। इंजेक्शन लगने के बाद 80 फीसद हो गया। आक्सीजन लेवल भी कम हो गया। इसी तरह पालदा निवासी निखिल ने एक इंजेक्शन जब्त करवाया है। उसने सिनर्जी में भर्ती स्वजन के लिए इंजेक्शन खरीदा था।

कंपनी से जांच करवाएगी पुलिस

पुलिस के मुताबिक पुलिस पीड़ित और डाक्टरों से बयान ले रही है। कुछ डाक्टरों को इंजेक्शन लगाते वक्त ही शक हो गया था। नमक और ग्लूकोज का मिश्रण होने से सुईं में मिश्रण नहीं भरा। पुलिस उस कंपनी से भी रिपोर्ट मांग रही है, जिसके नाम से नकली इंजेक्शन बनाया गया था।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई