इस ब्लड ग्रुप के लोगों को कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा, स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने बताई वजह

चंडीगढ़। कोरोना को लेकर दुनिया भर में रिसर्च चल रही है। जैसे-जैसे रिसर्च आगे बढ़ रही है, उसी तरह से उसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं। लोगों के अलग-अलग ब्लड ग्रुप पर कोरोना के प्रभाव को लेकर हाल ही में एक रिसर्च की गई है। जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।  इस रिसर्च में यह सामने आया है कि किन ब्लड ग्रुप के लोगों पर कोरोना का ज्यादा असर पड़ता है और कौन से ब्लड ग्रुप के लोगों पर कोरोना का असर कम होता है।

इस बारे में चंडीगढ़ के फिजीशियन डॉ. हरदीप खरबंदा ने बताया कि नई रिसर्च में यह सामने आया है कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप AB या B है, उन्हें कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा है क्योंकि इन दोनों ब्लड ग्रुप वाले लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता दूसरे ब्लड ग्रुप के मुकाबले कम होती है।

रिसर्च में यह भी सामने आया है कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप O है, उन लोगों को दूसरे ब्लड ग्रुप वाले लोगों के मुकाबले कोरोना का खतरा कुछ कम है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इन लोगों को कोरोना नहीं होगा या इन लोगों जरूरी एहतियात बरतने की जरूरत नहीं है। इन लोगों को भी सभी सावधानियां दूसरों की तरह बरतनी होंगी।

जहां तक बात AB और B ब्लड ग्रुप के लोगों की है तो इन लोगों को संक्रमण का खतरा ज्यादा है। इसलिए इन्हें एहतियात और ज्यादा बरतनी होगी। जिस तरह से बुजुर्ग लोगों को ज्यादा सावधान रहने की हिदायत दी जाती है, उसी तरह से इन दोनों ब्लड ग्रुप वाले लोगों को भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

डॉ. खरबंदा ने कहा कि ब्लड ग्रुप के जरिए हमारी इम्यूनिटी का भी पता चलता है। जो हमारे शरीर की आंतरिक इम्यूनिटी होती है।  इस इम्यूनिटी को हम बढ़ा नहीं सकते, लेकिन शरीर की सामान्य रोग प्रतिरोधक क्षमता को हम अपने आहार, योगा और कसरत के जरिए बढ़ा सकते हैं।  जो हमें कोरोना समेत अन्य बीमारियों से बचाने में भी सहायक सिद्ध होगी।  इसलिए इन दोनों ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत तो है ही, साथ ही साथ अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने की जरूरत भी है।

  • Related Posts

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 4 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 5 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 3 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 4 views
    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 6 views
    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 18 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई