होम टेस्टिंग के लिए रैपिड एंटीजन किट्स को मिली हरी झंडी,ICMR ने जारी कीं गाइडलाइंस

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। गौरतलब है कि भारत में कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही टेस्टिंग की संख्या भी लगातार बढ़ती गई है। हालांकि, 130 करोड़ की आबादी वाले देश में अभी तक 32 करोड़ टेस्ट्स ही किए जा सके हैं। कोरोना के मामलों में उछाल के बीच अब लोगों को घर में ही टेस्टिंग की सुविधा मिलने वाली है। दरअसल, होम टेस्टिंग के लिए रैपिड एंटीजन किट्स को हरी झंडी मिल चुकी है। साथ ही इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने इसके इस्तेमाल से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं।

बताया गया है कि घर पर कोरोना की टेस्टिंग के लिए रैपिड एंटीजन किट कोविसेल्फ टीएम (CoviSelfTM)- पैथोकैच बनाई गई है। इसे पुणे स्थित माईलैब डिस्कवरी सॉल्यूशन नाम की कंपनी ने तैयार किया है। इस किट के घर पर इस्तेमाल के लिए एक ऐप भी बनाई गई है, जिससे इसके प्रयोग का तरीका जाना जा सकता है। हालांकि, आईसीएमआर ने इसके अंधाधुंध इस्तेमाल को लेकर चेतावनी भी दी है। आईसीएमआर ने कहा कि टेस्ट किट के साथ मोबाइल ऐप परीक्षण को लेकर पूरी जानकारी मुहैया कराती है। इसके सभी उपयोगकर्ताओं को सलाह है कि वे टेस्ट पूरा करने के बाद स्ट्रिप में आए नतीजों की एक फोटो मोबाइल पर पर ले लें और ऐप पर अपलोड कर दें। जिससे फोन में मौजूद यह डेटा केंद्र के सुरक्षित सर्वर में इकट्ठा हो जाएगा और आईसीएमआर के कोविड-19 टेस्टिंग पोर्टल में भी टेस्ट की जानकारी पहुंच जाएगी। आईसीएमआर ने कहा कि उनके पास मरीज की जानकारी पूरी तरह गुप्त रहेगी।

ICMR बोला- जिनका टेस्ट पॉजिटिव आए, वे खुद को संक्रमित मानें: आईसीएमआर ने टेस्ट किट्स के बेतहाशा प्रयोग को रोकने के लिए कहा है कि इसका इस्तेमाल वे ही लोग करें, जिन्हें कोविड-19 के लक्षण नजर आ रहे हैं या वे किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं। इसके अंधाधुंध टेस्टिंग की सलाह नहीं दी जाती है। सभी लोग जिनकी जांच पॉजिटिव आई है, उन्हें वास्तविक पॉजिटिव माना जा सकता है और बार-बार टेस्टिंग की कोई जरूरत नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टेस्ट किट को बनाने वाली कंपनी माइलैब ने इसकी कीमत भी तय कर दी है। पांच महीने में तैयार होने के बाद लॉन्चिंग के वक्त इसके लिए लोगों को 250 रुपए प्रति किट के हिसाब से चुकाने होंगे। कंपनी के एमडी के मुताबिक, यह टेस्ट किट अगले एक हफ्ते में बाजार में आ सकती है। अधिकतम 15 मिनट में आ जाएंगे नतीजे: बताया गया है कि इसके जरिए टेस्ट करने पर लोगों को नतीजे जानने में ज्यादा से ज्यादा 15 मिनट का समय लगेगा। पॉजिटिव नतीजे महज 5 से 7 मिनट में ही पता चल जाएंगे, जबकि निगेटिव रिजल्ट के बारे में ज्यादा सेस ज्यादा 15 मिनट लगेंगे। इसके अलावा टेस्ट करने वाले व्यक्ति को अपने फोन में मायलैब कोविसेल्फ ऐप डाउनलोड करनी होगी।

 

 

 

Related Posts

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

नई दिल्ली। हेल्थ सप्लीमेंट बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी की गई है। ऑनलाइन दवाइयां और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। दिल्ली पुलिस ने…

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

सूरत (गुजरात)। अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट किए हैं। शहर के डिंडोली इलाके में एसओजी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्लीनिकों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा