कोरोना काल में यहां बिक गईं 1500 करोड़ रुपये की दवाएं

मेरठ। कोरोना की दूसरी लहर में मेरठ में एक महीना सात दिन तक सबकुछ बंद रहा। सारे काम-धंधे ठप रहे। बस एक दवा कारोबार ऐसा रहा जो दिन दोगुना, रात चौगुना होता गया। एक आकलन के अनुसार, कोरोना काल में मेरठ में करीब 1500 करोड़ रुपये की दवाएं बिक गईं। दरअसल मेरठ के अस्पतालों में कोरोना के पीक टाइम में करीब तीन हजार मरीज भर्ती रहे। जबकि इतने ही मरीज होम आइसोलेट थे। अस्पताल में भर्ती एक मरीज की प्रतिदिन दवाई औसतन 10-15 हजार रुपये की बैठती थी। इसमें भी कुछ इंजेक्शन और महंगे थे। सामान्य कोविड किट भी पांच-छह हजार रुपये की बैठ रही थी।

जिला मेरठ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री डॉ. रजनीश कौशल के अनुसार, कोरोना काल में दवा कारोबार चार से पांच गुना तक ज्यादा हुआ। 20 मई के बाद कारोबार में गिरावट आनी शुरू हो गई। अब स्थिति यह है कि सामान्य दिनों में जो बिक्री होती थी, उससे भी करीब 20-25 फीसदी बिक्री गिर गई है। उसकी वजह यह है कि कोरोना खत्म हो गया। ब्लडप्रेशर, शुगर वाले जो मरीज रूटीन दवाइयां लेते थे, वे बड़ी संख्या में कोरोना के चलते नहीं रहे। इसके अलावा कोरोना काल में लोगों ने तमाम दवाएं अपने घरों में स्टॉक कर लीं। इसलिए अब सामान्य दिनों से भी बिक्री कम हो गई है।

दरअसल मेरठ में दवा बिक्री की करीब पांच हजार दुकानें हैं। इसमें खैरनगर में ही करीब 600 दवा विक्रेता हैं। खैरनगर को वेस्ट यूपी की प्रमुख दवा मार्केट माना जाता है। कई शहरों के रिटेल विक्रेता यहां से दवा खरीदकर ले जाते हैं। सामान्य दिनों में खैरनगर मार्केट का दवा कारोबार करीब पांच से छह करोड़ रुपये प्रतिदिन होता था। कोरोना में यही कारोबार 20 करोड़ रुपये प्रतिदिन के आसपास पहुंच गया। जो दवाएं यहां से बिकी, वे तकरीबन 15 से 20 फीसदी मुनाफे पर रिटेल दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानों पर ले जाकर बेचीं। कोरोना के करीब दो महीने के दौरान करीब-करीब पन्द्रह सौ करोड़ रुपये का दवा कारोबार हुआ। इस दौरान सबसे ज्यादा दवाएं कोरोना इलाज से जुड़ी हुई बिकीं।

 

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 16 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार